Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

मप्र मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज प्रांतीय संगठन का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित ,राजमल सोनी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

आगर मालवा।मैढ क्षेत्रीय स्वर्णकार समाज प्रांतीय संगठन, युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ का प्रांतीय अधिवेशन एवं होली मिलन समारोह रविवार शाम को स्वर्णकार समाज मेरीज गार्डन कानड मैं आयोजित हुआ जिसमे देवेंद्र वर्मा पूर्व मुख्य सचिव छत्तीसगढ़,बद्रीलाल सोनी पूर्व विधायक, राजमल सोनी प्रदेश अध्यक्ष,राजेश सोनी युवा प्रदेशाध्यक्ष,देवीलाल सोनी प्रांतीय सचिव,ओम पाचम प्रांतीय कोषाध्यक्ष,अंतिमा सोनी मांगीलाल सोनी पत्रकार,महिला प्रदेश सचिव मीना सोनी, ऋतुराज सोनी,युवा अध्यक्ष ऋषि सोनी युवा प्रांतीय कोषाध्यक्ष निर्मला सोनी पांचम पचोर,ऋषि सोनी देवास,प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सोनी काका सहित प्रांतीय , संभाग, जिला, तहसील, नगर एवं शहर के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। प्रांतीय अधिवेशन की शुरुआत | सर्वप्रथम अजमीढ़ महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तथा स्वागत भाषण प्रांतीय सचिव देवीलाल सोनी ने दिया।होली मिलन समारोह में स्वर्णकार समाज के भव्य अधिवेशन में समाज के हित में अनेक विषयों पर उपस्थित समाज जनों ने अपने अपने विचार रखे तथा संगठन के रिक्त पदों पर प्रादेशिक एवं जिला स्तर पर नियुक्तियां भी की गई। समाज हित में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।जहां प्रांतीय बैठक में सर्वसम्मति से राजमल सोनी को मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों में एकीकरण की अवधि तक पुनः मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया जिसके समन्वय हेतु प्रांतीय समन्वयक के पद पर मनोज सोनी काका आष्टा को नियुक्त किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र वर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजमल सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदेश प्रवक्ता सुनील सोनी भोपाल व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह रखा गया जिसमें समाज के महिलाओं एवं पुरुषों ने फूलो की होली खेल होली उत्सव मनाया।

Related posts

मूर्ति बनाने वाला आर्टिस्ट अरेस्ट : 24 साल के आप्टे ने पहले कभी नहीं बनाई भव्य मूर्ति

Jansamvad Express Digital

जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी अब विवेक पोरवाल को मिली , मनीष सिंह अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाए गए

Jansamvad Express Digital

भोपाल-प्रदेश में खाद्य, पेट्रोल और गैस आपूर्ति पर सख्ती, मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page