Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्यरायपुरराष्ट्रीय

सेन्ट्रल जेल उज्जैन में हुए गबन मामले में तीन बाहरी लोगो की गिरफ़्तारी हुई , तीनो के खाते में एक करोड़ से अधिक की राशी गई

उज्जैन की सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में हुए  करोड़ों रुपये के  गबन  मामले में पुलिस ने जांच के बाद अब गिरफ्तारिया  शुरू कर दी है। जिन लोगों के खाते में पैसा गया है, पुलिस ने उन्हें उठाना शुरू किया है |

मध्यप्रदेश में गबन घोटालो की आंच कम होने का नाम नही ले रही है हालही में ताजा और बड़ा गंभीर मामला  उज्जैन की सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में सामने आया है , यह हुए डीपीएफ  घोटाले   मामले की जाँच पुलिस द्वारा पिछले एक सप्ताह से की जा रही थी जिसमे अब  पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करोड़ों रुपयों का गबन कर फरार जेल के अकाउंटेंट ने कुछ लोगों के खातों में राशि डाली थी। पुलिस ने उनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों के खातों में एक करोड़ से ज्यादा की राशि डाली गई थी। पुलिस ने मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में करीब एक पखवाड़े पहले करोड़ों रुपये गबन करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिन लोगों के खाते में पैसा गया है, पुलिस ने उन लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया है।

फरार आरोपी रिपुदमन सिंह रघुवंशी सेंट्रल जेल भैरवगढ़ का अकाउंटेंट है। उसने देवास निवासी रोहित, कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी रिंकू और मोजमखेड़ी भैरवगढ़ निवासी हरीश के खातों में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की गबन की राशि डलवाई थी। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि रिपुदमन ने अन्य कई लोगों के खातों में भी राशी डलवाई थी। वहीं, उसने कुछ लोगों को नई कार दिलवाई और प्लाट भी दिलवाए हैं। पुलिस ऐसे सभी लोगों के खातों पर नजर बनाए हुए है। जिनके नाम सामने आते जा रहे हैं, पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस मामले में आरोपियों की संख्या 15 से अधिक हो सकती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी इस मामले में और आरोपियों के बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Related posts

लारेंस विश्नोई विडिओ कॉल मामले में 07 अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड : 2 DSP से लेकर हेड कॉन्स्टेबल शामिल

Jansamvad Express Digital

रणवीर दीपिका के घर आने वाला है नया मेहमान : बनने वाले है माता पिता

उत्तराखंड क्वे हल्द्वानी में उपद्रव के बाद कर्फ्यू , मदसरा तोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद

Leave a Comment