Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

आर्मी अफसर के साथ मारपीट के सभी आरोपी गिरफ्तार: मास्टर माइंड आरोपी शराब की दुकान पर काम करता है

इंदौर के पास पर्यटन स्थल जामगेट पर फायरिंग रेंज में दो आर्मी अफसरों से लूट, मारपीट और एक महिला मित्र से कथित गैंगरेप केस के सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपी गुरुवार को पकड़े जा चुके थे, बाकी 3 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को मानपुर के जंगल से अपनी गिरफ्त में लिया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।

इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया- आरोपियों की तलाश में 10 थानों की टीमें लगाई गई थीं। शुक्रवार को फरार आरोपी रोहित पिता ज्ञान सिंह गिरवाल निवासी नंदगांव, संदीप पिता दिनेश सिंह वारिया निवासी चैनपुर और सचिन पिता राधेश्याम मकवाना पकड़े गए हैं। इनके पहले गुरुवार को अनिल पिता मदन बारोर, पवन पिता लाल बंसूनिया और रितेश पिता देवेश भाभर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जा चुका है।आरोपी रितेश के बारे में बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसी ने कट्‌टे से आर्मी अफसरों को धमकाया था।

आर्मी अफसरों को घेरकर की थी लूटपाट

बताया जा रहा है कि 10 सितंबर को आर्मी के दो ट्रेनी अफसर अपनी दो महिला मित्रों के साथ जामगेट पर फायरिंग रेंज में देर रात रुके थे। ये कार में बैठकर म्यूजिक सुन रहे थे। तभी 6 बदमाशों ने इन्हें घेर लिया। मारपीट कर एक आर्मी अफसर और एक महिला को 10 लाख रुपए लाने के लिए छोड़ दिया। अन्य आर्मी अफसर और उसकी महिला मित्र को बंधक बना लिया। यहां महिला मित्र को अलग झाड़ियों में भी ले गए। यहां उससे गैंगरेप की आशंका जताई गई है।

Related posts

नवरात्रि की सप्तमी पर महाकाली रूप में सजे बाबा महाकाल

Jansamvad Express Digital

जयपुर में गैस टेंकर की ट्रक से टक्कर के बाद भीषण आग : 5 जिन्दा जले , 40 वाहन जल कर खाक

Jansamvad Express Digital

जनवरी- फ़रवरी में अयोध्या जाने के लिए ट्रेन में वेटिंग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment