Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

G +7 ANANTA IT पार्क का मुख्यमंत्री डॉ यादव करेंगे भूमि पूजन : 21 दिसंबर को उज्जैन आएँगे सीएम

उज्जैन ( Nasir Belim) | मध्यप्रदेश को एक और IT सिटी की सोगात मिलने जा रही है , उज्जैन में IT सिटी के रूप में MPIDC के द्वारा इंदौर उज्जैन रोड इंजीनियरिंग कालेज की जमीन पर इसे डेव्लोप करने जा रहा है , पहले चरण  में एक बिल्डिंग तेयार की जा रही है , जो   G +7  होगी , और इसके प्रत्येक फ्लोर पर 10 हजार स्केयर फीट स्पेस मिलेगा ,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 दिसंबर को आईटी पार्क का भूमि पूजन करेंगे। पहले चरण की लागत करीब 46 करोड़ रुपये होगी जिससे   आईटी पार्क निर्मित होगा। आईटी पार्क के बनने से कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस उज्जैन में खुल सकेंगे। जिससे उज्जैन में आईटी से जुड़े छात्रों शहर से बाहर नहीं जाना होगा।

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह, एमपीआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजेश राठौर, जिला पंचायत सीओ जयती सिंह, एडीएम अनुकूल जैन, निगम कमिश्नर आशीष पाठक ने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बनने वाले आईटी पार्क की जमीन को देखने के लिए पहुंचे। सीएम मोहन यादव यहीं पर शनिवार को आईटी पार्क का भूमि पूजन करेंगे। इसके लिए साइट को क्लियर करवाने का काम शुरू हो चुका है।

ऐसा है IT पार्क को लेकर MPIDC का प्लान

महाकाल की नगरी उज्जैन में आईटी पार्क बनने जा रहा है. मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) इसे पांच चरणों में बनाएगा. इसमें कई कंपनियों और स्टार्टअप को जगह दी जाएगी. इस आईटी पार्क की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है. |

इसके पहल चरण के निर्माण की लागत करीब 46 करोड़ रुपये है. उज्जैन के आईटी पार्क को 2.1  हेक्टेयर  जमीन पर बनाया जाएगा.इसके लिए इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कालेज रोड के तिराहे के कार्नल को चुना गया है ,

उज्जैन में बनने वाले इस आईटी पार्की में इंक्यूबेशन सेंटर, रिसर्च सेंटर, आई टी कंपनियों के लिए और स्टार्टअप करने वालों के लिए जगह होगी |

आईटी पार्क की बिल्डिंग हवा और लाइट की बचत करेगी

उज्जैन में बनने जा रहे आईटी पार्क में बिल्डिंग की डिजाइन पर खास जोर दिया जा रहा है ये बिल्डिंग का निर्माण इस तरह किया जाएगा जिससे बिजली की बचत हो सके साथ ही नेचरल हवा भी बिल्डिंग के अन्दर मोजूद लोगो को मिल सके | इसी के साथ कम खर्च में सुन्दर भवन तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है | आई टी पार्क का निर्माण देख कर आप पहचान नहीं पाएंगे की ये कोई सरकारी इमारत है |

लीज और किराए पर उपलब्ध होंगे कम्पनियों को ऑफिस

एमपीआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि लोगों को यहां किराए और लीज पर जगह दी जाएगी. प्रत्येक फ्लोर पर 10 हजार स्केयर फीट स्पेस होगा कम्पनियों की डिमांड के अनुसार उन्हें जगह उपलब्ध करवाई जाएगी , एक बिल्डिंग ग्राउंड फ्लोर सहित 7 माले की है इस तरह इसमें एक लाख स्केयर फीट स्पेस होगा यह आईटी पार्क राज्य के तकनीकि शिक्षा विभाग के सहयोग से चलाया जाएगा. इसके लिए एमपीआईडीसी और विभाग के बीच एमओयू साइन किया जाएगा.

Related posts

तेजी से बढ़ रही कोरोना के मरीजो की संख्या : अब तक 14 की मौत सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6 लोग की मौत

मकर संक्रांति पर्व पर श्रधालुओ ने शिप्रा नदी में लगाईं आस्था की डूबकी : मंदिरो में दर्शन कर किया दान पूण्य

Jansamvad Express Digital

बाबा सिद्धीकी से बुरा हाल करेंगे योगी आदित्यनाथ का : मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मिली धमकी

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page