Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इजराइल नें ईरानी सीमा में 2000km अंदर बम गिराए; ट्रम्प का ईरान में तख्तापलट का संकेत, कहा- मेक ईरान ग्रेट अगेन

इजराइल-ईरान संघर्ष को 10 दिन हो चुके हैं। इजराइली एयरफोर्स ने रविवार देर रात ईरान के शाहरुद में बैलिस्टिक मिसाइल का इंजन बनाने वाली फैक्ट्री पर बमबारी की। यह जगह इजराइल से करीब 2000 किलोमीटर दूर है।

इस हमले में इंजन बनाने वाली कई मशीनें और जरूरी इक्विपमेंट तबाह हो गए। इसके अलावा इजराइल ने तेहरान, केरमांशाह और हमादान में भी एयर स्ट्राइक की।

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान में तख्तापलट के मुद्दे पर बात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा- अगर मौजूदा ईरानी सरकार ‘ईरान को फिर से महान’ नहीं बना सकती, तो सत्ता परिवर्तन क्यों नहीं होना चाहिए? मेक ईरान ग्रेट अगेन।

अमेरिका ने कल ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला करके जंग में एंट्री की। ये ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फहान थे। इस ऑपरेशन में 7 B-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स ने हिस्सा लिया था, जिन्होंने ईरान के फोर्डो और नतांज न्यूक्लियर ठिकानों पर 13,608 किलो वजनी बंकर बस्टर बम गिराए।

ट्रम्प ने दिए ईरान में सत्ता परिवर्तन के संकेत

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के “बड़े पैमाने पर सटीक” हमलों के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस इस्लामी गणराज्य में “शासन परिवर्तन” की संभावना का संकेत दिया है. उन्होंने ईरान को पुनर्जीवित करने की वर्तमान नेतृत्व की क्षमता पर सवाल उठाया है. ट्रंप ने अपने खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “‘शासन परिवर्तन’ शब्द का उपयोग करना राजनीतिक रूप से सही नहीं है, लेकिन यदि वर्तमान ईरानी शासन ईरान को फिर से महान बनाने में असमर्थ है, तो शासन परिवर्तन क्यों नहीं होगा??? MIGA!!!”

इजराइल ने ईरान के 6 एयरपोर्ट पर हमला किया 

इजराइली सेना ने ईरान के छह एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। इजराइली सेना ने बयान जारी कर बताया कि उसने ड्रोन हमलों के जरिए ईरान के 15 सैन्य विमान और हेलिकॉप्टर नष्ट कर दिए हैं।

इन हमलों में हवाई पट्टियों, अंडरग्राउंड बंकरों, एक ईंधन भरने वाले विमान और ईरान के F-14, F-5 और AH-1 जैसे लड़ाकू विमानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

 

 

Related posts

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट से इमरान खान को राहत , परिवार से मिलने की इजाजत के साथ रिहा करने के आदेश

Jansamvad Express Digital

भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कई जिलो में बारिश की संभावना,अगले 4 दिन बादल छाए रहने का अनुमान

Jansamvad Express Digital

कोर्ट के आदेश का पालन ना करना उज्जैन कलेक्टर को महंगा पड़ा: हाई कोर्ट के आदेश की अवमानना मामले में जिला कलेक्टर दोषी करार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment