Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरो को निकालने के प्रयास अब भी जारी

उत्तराखंड | देश में हर किसी की नजर इस समय उत्तराखंड के  उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों पर बनी हुई है दुआ और पूजन पाठ का क्रम भी चल रहा है हर कोई मजदूरो के सुरक्षित बाहर निकलने की प्रार्थना कर रहा है | मजदूरो को  बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू चल रहा है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग सकी है | मोके पर चल रही आर्गन मशीन की डीलिंग को भी रोक दिया गया है |  अब ऑगर मशीन से ड्रिलिंग नहीं होगी। मजदूरों से महज 10 मीटर दूर अमेरिकी ऑगर मशीन टूटने के कारण रेस्क्यू का काम शुक्रवार से रुका है। अब प्लाज्मा कटर से ऑगर मशीन के शाफ्ट और ब्लेड्स को काटकर बाहर निकालने की कोशिश की जाएगी।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर मशीन के टुकड़े सावधानी से नहीं निकाले गए तो इससे सुरंग में बिछाई गई पाइपलाइन टूट सकती है। लिहाजा ऑगर मशीन का टूटा हिस्सा निकाले जाने के बाद मैन्युअल ड्रिलिंग शुरू होगी। हालांकि इसमें कितना टाइम लगेगा, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

इस बीच आज वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू करने के किए तैयारियां तेज हैं। आज शाम तक इस पर काम शुरू हो सकता है। साथ ही टनल में फोन की लैंडलाइन भी डाली जाएगी। इससे मजदूर अपने परिवार से बात कर सकेंगे।

Related posts

पूरी और उज्जैन में आज निकलेगी जगन्नाथ यात्रा , पूरी में दो दिन होगी यात्रा तो उज्जैन में इस बार तीन रथ होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

भस्म आरती के दोरान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग , 13 पुजारी और सहयोगी झुलसे , 9 की हालत गंभीर

UP से महाकाल दर्शन करने आई थी बूढ़ी मां, भीड़ में हाथ छूटा और… फिर जो हुआ

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment