Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी : तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित:जाँच जारी

एअर इंडिया की मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट 657 में बम की धमकी मिली है। विमान तिरुवनंतपुरम पहुंच चुका था। तभी पायलट ने बम की सूचना दी। फ्लाइट में 135 पैसेंजर्स सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई है। फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। जांच जारी है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनके सामान की जांच की जा रही है। अथॉरिटी की ओर से यह भी कहा गया है कि फिलहाल चिंता की कोई बात सामने नहीं आई है।

पिछले 3 महीने में फ्लाइट में बम की धमकी का यह छठवां केस है। इससे पहले जून में तीन फ्लाइट और मई में दो फ्लाइट में बम की धमकी दी गई थी।

 

Related posts

पशु आहार के विज्ञापन की शूटिंग करने देवास के जामगोद पहुंचे गोविंदा, भीषण गर्मी में की शूटिंग,

उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज शाम पहुंचेंगे महाकाल की नगरी, दो बड़ी राज्य स्तरीय बैठकें करेंगे 

भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इंडोनेशिया दौरे पर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment