Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

कांग्रेस का विरोध 15 दिन पानी 1 महीने का पूरा बिल ? कांग्रेस ने मटका फोड़ जताया विरोध , पानी की समस्या से मुक्ति की मांग

उज्जैन शहर में पेयजल व्यवस्था सालो से ठप हो रही है। शहर वासियों से पेयजल के नाम पर पूरे महीने की राशि वसूली जा रही है। लेकिन पानी की सप्लाई सिर्फ महीने में 15 दिन ही की जा रही है। ये प्रथा तो नगर निगम में पिछले कई सालो से चली आ रही है लेकिन चुनावी साल में कांग्रेस को जनता की याद आ गई है और जनता के जेब के जाते पैसो की चिंता सताने लगी है |

उज्जैन में सोमवार सुबह हाथों में मटका और बाल्टी लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चामुंडा माता चौराहा स्थित पीएचई कार्यालय पर प्रदर्शन किया । इस दौरान उन्होंने पीएचई विभाग के जिम्मेदारों से सवाल किया कि जब शहर की जनता से पूरे महीने पानी मुहैया करने का पैसा वसूला जा रहा है, तो फिर पानी सप्लाई महीने में सिर्फ 15 दिन ही क्यों की जा रही है।
प्रतिपक्ष के नेता रवि राय ने विरोध प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि शहर में पेयजल व्यवस्था ठप हो रही है। शहर वासियों से पेयजल के नाम पर पूरे महीने की राशि वसूली जा रही है। लेकिन पानी की सप्लाई सिर्फ महीने में 15 दिन ही की जा रही है। उन्होंने बताया कि चामुंडा माता चौराहे पर इस प्रदर्शन की शुरुआत हुई। उसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पीएचई कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मटका फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने पीएचई के जिम्मेदारों से सवाल किए कि शहर में रोजाना पानी सप्लाई क्यों नहीं की जा रही है। जबकि आप पानी मुहैया कराने के नाम पर शहरवासियों से पूरी राशि की वसूली कर रहे हैं। शहर में जल प्रदाय की जो स्थिति है उसके लिए जनता का क्या कसूर है। जबकि निगम के पास ऐसा अमला भी है जो कि जलसंकट की स्थिति से शहरवासियों को निजात दिला सकता है।

Related posts

मालदीप के मंत्रियो को भारत और प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा

कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी पहलवानों से मिलने अखाड़े पहुचे

Jansamvad Express Digital

IIT बॉम्बे की बड़ी रिसर्च, पहले से पहचान सकेंगे डायबिटीज का खतरा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment