Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

केजरीवाल की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन: आज दाखिल करना होगा कोर्ट में सीबीआई चार्जशीट का जवाब

शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में CM अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। 3 सितंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेकर केजरीवाल को समन जारी किया था।

CBI ने अरविंद केजरीवाल, दुर्गेश पाठक, विनोद चौहान, आशीष माथुर, सरथ रेड्डी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी। इसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए 11 सितंबर तक का समय दिया था।

वहीं 5 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। केजरीवाल के वकील ने दलील दी कि केजरीवाल को इसलिए गिरफ्तार किया गया, ताकि वे जेल से बाहर ना आ सकें जबकि जमानत नियम और जेल अपवाद है।

CBI ने जवाब दिया कि केजरीवाल को जमानत के लिए पहले ट्रायल कोर्ट जाना चाहिए, सीधे सुप्रीम कोर्ट नहीं आना चाहिए। अगर उन्हें जमानत मिली तो हाईकोर्ट को निराशा होगी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

Related posts

भौरांसा नगर में लीकेज करंट के निराकरण हेतु विशेष अभियान, 4 वितरण केंद्र 7 टीम 100 कर्मचारी ढूंढने निकले नगर के थंबो में करंट

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश -छत्तीसगढ़ में जियो के 4 करोड़ से ज्यादा मोबाइल और ब्रॉडबैंड उपभोक्ता

Jansamvad Express Digital

केन्द्रीय मंत्री को घोषणा पर होने लगा अमल : स्टेशन से महाकाल तक रोप वे का प्राथमिक काम शुरू

Leave a Comment