Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

चलती कार में तीन युवको ने एक लड़की के साथ किया रेप: उज्जैन पुलिस मामले की जाँच में जुटी

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है , यंहा  मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के गृह नगर में एक  16 साल की लड़की से चलती कार में गैंगरेप की वारदात सामने आई है।  घटना चिमनगंज थाना क्षेत्र की होकर  शुक्रवार शाम  की बताई जा रही  है। मिली  जानकारी के मुताबिक तीन युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कार में बैठा कर  ले गए थे। चलती कार में दुष्कर्म किया और मेडिकल कॉलेज के सामने छोड़कर भाग निकले।

चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने 3 युवकों पर गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि अहमद नगर कालोनी निवासी साहिल बहला-फुसलाकर अपने साथ कार में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज की ओर लेकर गया। कार में दो युवक और बैठ गए। इसके बाद तीनों ने मुंह दबाकर चलती कार में रेप किया।

मामले में चिमनगंज थाना पुलिस ने तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी की तलाश जारी है | उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया की चिमनगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना में पूछताछ चल रही है एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ,

Related posts

छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक आज , बैठक के बाद हो जाएगा मुख्यमंत्री के नाम का एलान

Jansamvad Express Digital

भोपाल के बाद अब इंदौर में BRTS को हटाने का काम शुरू : शुक्रवार देर रात निगम की टीम ने चलाया बुलडोजर

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष खरगे ने गृहमंत्री को लिखा पत्र , राहुल गाँधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Leave a Comment