Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जिनके कटेंगे टिकिट उनके रुके नाम ,उज्जैन इंदौर में कई दिग्गज इस बार कर सकते है आराम

भोपाल | भारतीय जनता पार्टी ने लगातार अपनी चोथी सूचि भी जारी कर दी है सोमवार को भाजपा ने अपनी चोथी सूचि जारी की है जिसमे उज्जैन की दक्षिण विधानसभा से डाक्टर मोहन यादव को तीसरी बार मैदान में उतारा गया है इसी तरह इंदौर में रमेश मेंदोला को एक बार फिर चुनाव लड़ाया जा रहा है |

इसी के साथ चोथी सूचि में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थको के भी नाम इस सूचि में शामिल है |तुलसी सिलावट , गोविन्द सिंह राजपूत , राजवर्धन दत्तीगांव को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है |

लेकिन उज्जैन उत्तर से छ बार चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री पारस जैन का नाम अब तक भाजपा की सूचि में नहीं आया है , सम्भावना जताई जा रही है की पारस जैन को इस बार आराम कराया जा सकता है उम्र के साथ ही इस बार उनकी कम सक्रियता इसका कारण हो सकती है |

इसी तरह लगातार चार बार के महिदपुर विधायक बहादुर सिंह चौहान का भी पार्टी टिकिट काट सकती है लगातार क्षेत्र में उनके विरोध के कारण पार्टी ये कदम उठा सकती है यही कारण है की अभी तक महिदपुर में भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है |

जबकि बडनगर पर पार्टी सोच विचार कर टिकिट देना चाहती है क्योकि यह पार्टी में अंदरूनी खीचतान कारण बन रही है |

बात इंदौर की जाए तो इंदौर 1 से भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय को टिकिट मिलने के बाद अब उनके पुत्र वर्तमान विधायक आकाश का राजनेतिक करियर दाव पर लग गया है क्योकि पार्टी एक परिवार में दो लोगो को टिकिट नहीं देगी |

Related posts

गुलाब का फूल देकर गांधीगिरी, पहली बार पाओ फूल अगली बार मत करना भूल : गंदगी करने वालों पर जुर्माना होगा

Jansamvad Express Digital

सावन का दूसरा सोमवार आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में में उमड़ा दर्शन लाभ: शाम को निकलेगी बाबा की दूसरी सवारी

Jansamvad Express Digital

विद्यार्थियों का विदाई समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment