Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन के माध्यम से 422 जोड़ो का हुआ विवाह , एक ही पंडाल में फेरे और निकाह

देवास निप्र,,,,गुरुवार को जिला देवास के टोंक खुर्द जनपद पंचायत टोंक खुर्द के द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत भव्य आयोजन किया गया जिसमें 422 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत यह आयोजन किया गया जिसमें सुबह 8:00 बजे से ही यह आयोजन शुरू हो गया जिसमें जनपद पंचायत द्वारा एक अनोखी बरात निकाली गई जिसका पूरे टोंक खुर्द नगर में जगह जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इस आयोजन में भाजपा व कांग्रेस के नेता, अधिकारी व टोंक खुर्द, जनपद अध्यक्ष सहित जनपद सदस्य बने बाराती जिसमें हाथी, घोड़े, ऊंट, बग्गी, बैंड बाजा, तासो, के साथ निकली 422 जोड़ों की बारात वही मंडप में गायत्री परिवार के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ इन नव नियुक्त जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया साथ ही शहर काजियो के द्वारा मुस्लिम जोड़ों का निकाह कबूल करवाया गया जिसमें देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री व सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, देवास जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, एसपी देवास संपत उपाध्याय, देवास जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी सोनकच्छ जनपद अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, टोंक खुर्द जनपद अध्यक्ष पोप सिंह जिरवाय, टोंकखुर्द न,प, अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह चावड़ा, सहित जिलेभर से उच्च अधिकारी एव कर्मचारी गण मौजूद रहे कार्यक्रम के पश्चात सभी नवनियुक्त जोड़ों को विदाई भी जनपद अध्यक्ष पोप सिंह सेंधव जिरवाय, व जनपद सदस्यों के द्वारा दी गई यहां सभी लोगों का आभार जनपद सीईओ शिवहरे जी के द्वारा माना गया ।

Related posts

नही रहे सतीश कौशिक , फिल्म डायरेक्टर अभिनेता सतीश कोशिक का दिल का दौरा पढने से निधन

Jansamvad Express Digital

गर्मी की शुरुवात के साथ भगवान महाकाल को होगा ठन्डे जल का अभिषेक

Jansamvad Express Digital

प्रापर्टी के बढ़ते दाम को देख गाडी को ही बना लिया घर : बेडरूम से लेकर बाथरूम तक की सुविधा

Leave a Comment

Please enter an Access Token