Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन के माकड़ोंन क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव

उज्जैन| जिले के माकड़ौन थाना क्षेत्र के ग्राम उमराझर में फारेस्ट की जमीन पर  वृक्षारोपण के लिए  गई   वन विभाग की टीम ग्रामीणों के द्वारा पथराव किये जाने का मामला सामने आया है उक्त घटना से जुड़े कुछ विडिओ भी सामने आये । वन विभाग की टीम पर सरकारी जमीन पर कब्ज़ा किए ग्रामीणों के द्वारा  हमला किया गया , जिसमें वन विभाग के रेंजर घायल हो गए।  थाना माकड़ौन पुलिस ने रेंजर की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वन मण्डल तराना के रेंजर राकेश गोनेकर वन विभाग के 4 से 5 अन्य कर्मचारियों वनरक्षक के साथ बीट U-8 उमराझार वन क्षेत्र में बारिश से पहले वृक्षारोपण के लिए जमीन देखने के उद्देश्य से भ्रमण के लिये गये थे। राकेश गोनेकर ने पुलिस को बताया कि पेड़ पौधे लगाने के उद्देश्य से वर्षा पूर्व स्थान देखना था।

देवीखेड़ा गांव में भ्रमण करने के दौरान ही गुर्जर समाज के लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की जानकारी मिली जिस पर उनसे बातचीत करनी चाही लेकिन उसी दौरान ग्राम देवीखेड़ा निवासी बद्री पिता बापू, रामेश्वर पिता बद्री, दशरथ पिता बद्री, कमल पिता थावर ने मौके पर आकर गाली – गलौच करते हुए पथराव कर दिया। जिससे रेंजर राकेश गोनेकर घायल हो गए उनकी टीम के सदस्य जान बचाकर वहां से भागे और माकड़ोन थाने पहुंचे। टीआई कृष्णकांत  तिवारी ने बताया की  रेंजर राकेश की रिपोर्ट पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Related posts

कांग्रेस ने विधानसभा प्रत्याशी की सूचि रोकी , लोकसभा के विशेष सत्र पर कांग्रेस की नजर

Jansamvad Express Digital

उज्जैन- कलेक्टर द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आश्रय स्थल का किया गया निरीक्षण

नाबालिग के साथ गैंग रेप कर विडिओ बनाया फिर किया वायरल , पुलिस ने तीन युवक पर दर्ज किया मामला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page