Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

झारखण्ड चुनाव के दोरान मुख्यमंत्री सोरेन के PS के ठिकानो पर IT की दबिश

रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है। टीम ने सुनील कुमार श्रीवास्तव और उनके संबंध रखने वाले 17 ठिकानों पर रेड मारी है। जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स की रेड रांची में सात जगह और जमशेदपुर में नौ जगह के करीब छापेमारी चल रही है।

जमशेदपुर के अंजानिया इस्पात समेत अन्य ठिकानें भी शामिल हैं। छापेमारी को लेकर विस्तृत जानकारी आना बाकी है। इनकम टैक्स की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब 13 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग होनी है।

हवाला से चुनाव में पैसो का उपयोग कनरे का मामला

सूत्रों से मिली  जानकारी के मुताबिक, IT  विभाग को विधानसभा चुनाव में हवाला के सहारे पैसों की लेन-देन की सूचना मिली थी। इस पर IT ने 26 अक्टूबर को रांची, जमशेदपुर,गिरिडीह और कोलकाता में 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 150 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति और निवेश से संबंधित दस्तावेज जब्त किया गया था।

साथ ही छापेमारी के दौरान मिली राशि का व्यापारियों के बुक्स ऑफ एकाउंट से मिलान करने के बाद 70 लाख रुपये जब्त कर बैंक में जमा करा दिया गया था। इसके तार झारखंड चुनाव से भी जुड़े हैं। इस छापेमारी को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related posts

इंदौर के पब में देर रात तक पार्टी , विजय नगर ने नए एसीपी IPS अधिकारी ने दी दबिश

Jansamvad Express Digital

1133.67 करोड़ रूपए की परियोजना से होगी सिंहस्थ-2028 में शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था

Jansamvad Express Digital

उज्जैन सेंट्रल जेल में 12 करोड़ का गबन:कर्मचारियों का DPF निकाला; बाबू फरार, जेल अधीक्षक ने दी छुट्‌टी की एप्लिकेशन, मामले की जाँच शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment