Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

देश के कई राज्यों और जिलो में भारत बंद का असर: बंद को लेकर कही शांति पूर्वक तो कही हुई झड़प

सुप्रीम कोर्ट के SC आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की इजाजत देने के खिलाफ बुधवार को दलित-आदिवासी संगठनों ने 14 घंटे का भारत बंद बुलाया है। नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन (NACDAOR) ने इसे दलित और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताया है।

बिहार में बंद का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इसको लेकर अलर्ट है। कांग्रेस, TMC, सपा, बसपा, RJD, झामुमो समेत कई दलों ने बंद का समर्थन किया है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बंद

सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त को कहा था कि राज्य सरकारें अब अनुसूचित जाति, यानी SC के रिजर्वेशन में कोटे में कोटा दे सकेंगी। कोर्ट ने अपना 20 साल पुराना फैसला पलटकर नई व्यवस्था दी। तब कोर्ट ने कहा था कि अनुसूचित जातियां खुद में एक समूह हैं, इसमें शामिल जातियों के आधार पर और बंटवारा नहीं किया जा सकता।

क्यों बुलाया भारत बंद?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों एक फैसला सुनाया था, जिसमें कहा गया था कि सभी SC-ST जातियां और जनजातियां समान वर्ग नहीं हैं. कई जातियां ज्यादा पिछड़ी हो सकती हैं. इसके लिए अदालत ने सीवर की सफाई करने वाले और बुनकर का काम करने वालों का उदाहरण दिया था. उन्होंने कहा कि ये दोनों ही जातियां SC कैटेगरी में आती हैं. इस जाति से आने वाले लोग बाकी लोगों से ज्यादा पिछड़े हैं.

ग्वालियर में पुलिस के पुख्ता इंतजाम

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारत बंद को लेकर पुलिस के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं. आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने SC-ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध और इसे पलटने की मांग को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है. पुलिस किसी भी स्थिति के लिए तैयार है और कानून-व्यवस्था संभाले हुए है.

 जोधपुर में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे बंद समर्थक

राजस्थान के जोधपुर में भारत बंद का असर देखा जा रहा है. DCP जोधपुर पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने कहा, “आज का जो प्रस्तावित भारत बंद है इसके संबंध में जालोरी गेट पर विभिन्न संगठनों के लोग आने शुरू हुए हैं. हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह लोग 11 बजे तक एकत्रित होकर जुलूस रवाना करेंगे और कलेक्टर को ज्ञापन देंगे. सभी लोगों से अपील की गई है कि वे प्रदर्शन को शांतिपूर्वक रखें.

मुरादाबाद में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के भारत बंद के दौरान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं. जगह-जगह पुलिस तैनात है, जो कि यह सुनिश्चित कर रही है कि शहर में ट्रैफिक को जाम न किया जाए.

आगरा में रैली के जरिए विरोध-प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के आगरा में ‘आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति’ ने भारत बंद के दौरान हाथों में झंडे लेकर रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने जनकर नारेबाजी भी की

Related posts

उज्जैन पहुंची FEMINA MISS INDIA 2024 निकिता पोरवाल : शाम 5 बजे टावर चोक से करेंगी रोड शो

इजराइल की कोशिश ईरान ना बन सके परमाणु देश : इजराइल में Microsoft दफ्तर के पास गिरी ईरान की मिसाइल: कई लोग घायल

Jansamvad Express Digital

10 हजार फ़ीट की ऊंचाई से ले महाकाल की नगरी को देखने का आनद : एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारंभआज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment