Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने CJI चंद्रचूड के घर गणेश आरती में हुए शामिल , यूजर्स ने लिखा महाराष्ट्र में चुनाव नजदीक है

नई दिल्ली  |  प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी बुधवार शाम चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ के निवास  पहुंचे। इस दौरान उन्होंने CJI के घर विराजे भगवान गणेश की पूजा की। न्यायपालिका और कार्यपालिका के शीर्ष पदों पर बैठी दो हस्तियों की इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है।

इसमें CJI चंद्रचूड़ अपनी पत्नी कल्पना के साथ पीएम मोदी का घर पर स्वागत करते नजर आए। बाद में तीनों ने मिलकर भगवान गणेश की आरती की। पीएम मोदी ने इस खास मौके के लिए मराठी पोशाक को चुना। वे टोपी और गोल्डन धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे।

भगवान गणेश के पूजन से जुड़ी कुछ तस्वीरें पीएम ने X पर भी शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने लिखा- भगवान श्री गणेश हम सभी को सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करें।

पीएम के महाराष्ट्रीयन लुक देख यूजर्स कर रहे कमेंट्स , किसी ने लिखा चुनाव नजदीक है

पीएम मोदी के इस तरह सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख न्यायाधीश के घर जाकर पूजा में शामिल होने पर लोग अलग-अलग ढंग से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नेताजी नाम के एक यूजर ने लिखा- कैमरा उनकी तरफ़ ही रखते तो सबको पता चल जाता, उनकी बात हो रही है। शुभम नाम के यूजर ने लिखा है- लगता है कोई बड़ा श्रीगणेश होने वाला है।

अर्चना नाम की एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि महाराष्ट्र में जैसी पोशाक पहनी जाती है, वैसी पोशाक पहनी है। जज साहब भी महाराष्ट्र से हैं। बाकी ये संयोग है कि महाराष्ट्र में कुछ महीनों में चुनाव होंगे।

Related posts

कांग्रेस परिवार के साथ गद्दारी करने वाले सिंधिया को कांग्रेस के इर्द गिर्द भटकने भी नही देंगे -प्रेमचंद्र गुड्डू पूर्व सांसद

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज उज्जैन की दो विधानसभा को करेगी कवर

Jansamvad Express Digital

रतलाम लोकसभा क्षेत्र में पीएम के आगमन से पहले आरक्षण से जुडाविडिओ वायरल , पुलिस ने मामल दर्ज किया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment