Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को 2 दिन के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर

नई दिल्ली |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को 2 दिन के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंच रहे हैं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला कश्मीर दौरा है। इसे दो चुनावों के बीच एक अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

चुनाव आयोग सितंबर में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने तैयारियां कर रहा है। ऐसे में पीएम मोदी का यहां जाना और योग दिवस जैसे इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होना पॉजिटिव मैसेज माना जा रहा है।

PM 20 जून को शाम करीब 6 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में ‘एम्पावरिंग यूथ, ट्रांसफॉर्मिंग जम्मू-कश्मीर’ इवेंट में शामिल होंगे। साथ ही 1500 करोड़ के 84 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे।

21 जून को योग दिवस पर सुबह 6.30 बजे से कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत SKICC के बैकयार्ड में डल झील के किनारे योग आसन करेंगे। इस दौरान करीब 7 हजार लोग उनके साथ योग करेंगे। कुछ लोगों को विभिन्न आसनों की ट्रेनिंग दी गई है।

10 साल पहले 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून के दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। 2024 के लिए योग दिवस की थीम रखी गई है- योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी।

Related posts

नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह के बयान के बाद प्रदेश भर में भाजपा ने किया पुतला दहन , रानी कमलापति को लेकर दिया था बयान

नेता बड़े स्मार्ट होते है मुझसे मिलने तो साधारण बनकर आते है जब उनके घर जाते है तो BMW दिखती है , नेता को समझने के लिए उनके बच्चो से मिलता हूँ – राहुल गाँधी

Jansamvad Express Digital

सेवादल कार्यकर्ता मतदान केन्द्रों पर होंगे तैनात

Leave a Comment