Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

बाबू भईया ने दिया अक्षय कुमार को करारा जवाब : सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

मुंबई ||  हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) से बाहर निकलने के बाद से ही परेश रावल (Paresh Rawal) चर्चा में हैं। उनके खिलाफ लीगल नोटिस भी जारी किया गया है। अब एक्टर ने आखिरकार हेरा फेरी 3 के एग्जिट विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लीगल केस को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार ने परेश रावल पर ‘हेरा फेरी 3’ अचानक छोड़ने और प्रोजेक्ट को नुकसान करने के मामले में 25 करोड़ रुपये का केस ठोक दिया है. इस मामले पर परेश रावल का कोई रिएक्शन नहीं आया था, मगर अब एक पोस्ट करके एक्टर ने जवाब दिया है.

कल्ट कॉमेडी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. कुछ समय पहले जब फिल्म के बनने की अनाउंसमेंट हुई, तब हर किसी ने एक राहत की सांस ली. मगर जब फिल्म से परेश रावल के निकलने की खबर सामने आई, तब हर किसी का दिल टूट गया. हालांकि बात यहीं तक खत्म नहीं हुई. ऐसा कहा गया कि फिल्म से अचानक निकलने के बाद उनपर अक्षय कुमार ने केस ठोक दिया.

अक्षय ने ठोका परेश रावल पर केस, आया जवाब

अचानक फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने के मामले में  अक्षय कुमार ने परेश रावल पर  25 करोड़ रुपये का केस किया है. अक्षय के पास फिल्म के राइट्स हैं और परेश की अचानक एग्जिट से उन्हें काफी नुकसान भी पहुंचा. जिसके बाद एक्टर ने अपने को-स्टार के खिलाफ इतना बड़ा फैसला लिया. हालांकि इस पूरे मामले पर परेश रावल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था.

लेकिन अब काफी समय के बाद उन्होंने अक्षय के लीगल नोटिस वाली बात का जवाब दिया है.रविवार को परेश रावल ने हेरा फेरी 3 के लीगल इश्यू पर रिएक्शन दिया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही यह मामला सुलझ जाएगा। एक्टर ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी. परेश रावल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘मेरे वकील अमीत नाइक ने मेरी फिल्म से बाहर निकलने के बारे में उचित जवाब भेजा है. एक बार जब वो मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे.’

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कुछ समय पहले HT संग बातचीत में कहा था कि वो अक्षय कुमार के परेश रावल पर केस करने के पूरे सपोर्ट में हैं,  क्योंकि उनके अचानक फिल्म छोड़ने और प्रोजेक्ट को खराब करने के कारण अक्षय को काफी नुकसान और दुख पहुंचा है. उनका कहना था कि परेश रावल ने उन्हें फिल्म छोड़ने की कोई जानकारी नहीं दी थी. इस फिल्म पर अक्षय ने अपनी मेहनत के पैसे लगाए हैं और शायद यही कारण हो सकता है कि उन्होंने परेश रावल पर केस किया है.

क्रिएटिव डिफ्रेंसेज के चलते ‘हेरा फेरी 3’ से नहीं बाहर हुए परेश

जब परेश रावल के ‘होरा फेरी 3’ से बाहर निकलने की खबर सामने आई थी, तब कई कारण बताए गए थे. उनमें से एक कारण ये बताया गया था कि एक्टर ने फिल्म को मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफ्रेंसेज के चलते छोड़ा. हालांकि परेश रावल ने खुद पोस्ट करके इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने क्रिएटिव डिफ्रेंसेज वाली बात को खारिज किया था.

फिर कुछ दिनों पहले एक्टर ने लल्लनटॉप संग बातचीत में ‘हेरा फेरी’ में अपने किरदार बाबू राव पर बात करते हुए कहा था कि उन्हें इस किरदार से मुक्ति चाहिए. बाबू राव का किरदार निभाने में उनका दम घुटता है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी आईं कि एक्टर ने अपनी फीस के चलते फिल्म से किनारा किया. ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने अपना 11 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट भी 15% के इंट्रेस्ट के साथ वापस कर दिया है. अब परेश रावल का फिल्म से बाहर निकलने का असली कारण क्या है, ये तो वही बता पाएंगे

Related posts

स्कूल ग्राउंड बना बारिश में तालाब, स्कूल ग्राउंड में लोग फेंकते हैं कचरा, कूड़ा, ऊगी गाजर घास, स्कूल ग्राउंड में लगता है असामाजिक तत्वों का डेरा

श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेज के अन्तर्गत निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया

प्रतिबंध की चेतावनी के बाद भी डॉक्टर कर रहा एक निजी अस्पताल में कार्य शिकायत के बाद सीएमएचओं ने दिए थे निराकरण के निर्देश

Leave a Comment