Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बिगडती ट्राफिक व्यवस्था को देखते हुए 01 मई से ई रिक्शा चालको को जारी होंगे मार्ग

उज्जैन ||  शहर में ई-रिक्शा संचालन की नई व्यवस्था 1 मई से लागू की जाना है। इसके तहत चालकों को जोन व रूट आवंटित किए जाएंगे। प्रत्येक तीन महीने में ये बदले भी जाएंगे, ताकि सभी चालकों को समान अवसर भी मिले। इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में ई-रिक्शा चालक मार्ग आवंटन-पत्र प्राप्त करने के लिए 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

खास बात यह कि 1 मई के बाद मार्ग आवंटन के बगैर शहर में ई-रिक्शा चलाने वाले कार्रवाई के दायरे में आएंगे। दरअसल शहर में खासकर पुराने शहर में ई-रिक्शाओं के कारण रोजाना चक्काजाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में शहर में सुगम और सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के लिए करीब 5280 ई-रिक्शा चालकों को जोन व रूट आवंटित किए जाने का निर्णय पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया था।

Related posts

लाल बाग के राजा को अनंत अम्बानी ने चढ़ाया 20 किलो वजनी सोने का मुकुट: 16 करोड़ रु है मुकुट की कीमत

Jansamvad Express Digital

परिक्षार्थियो को जमीन पर बैठा कर ली जा रही परीक्षा- शिक्षा के नाम पर खोखले दावे

Jansamvad Express Digital

RAW Chief रवि सिन्हा ने किये महाकाल दर्शन : भस्म आरती में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment