Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

भाजपा नेता ने किसानो के साथ स्टेट हाइवे पर किया चक्काजाम ,कई घंटो लोग हुए परेशान

आगर मालवा।  सोमवार को आगर जिले के कानड़ नगर से 4 किमी दूर आगर रोड़ पर नान्याखेड़ी चक्की के यह दोपहरमें 11बजे से 12.30 तक वही के किसानों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश नारायण परिहार ने आगर सारंगपुर स्टेट हाइवे पर चक्का जाम लगा दिया।जानकारी के अनुसार कई दिनों से नान्याखेड़ी के किसानों को फसल को पानी पिलाने के लिए लाइट नहीं मिल रही है जिसका कारण ट्रांसफार्मर से आइल चोरी होना बताया गया ओर उसी ट्रांसफार्मर पर किसानों के 1लाख 37हजार रुपए बकाया है जिस कारण विद्युत वितरण कंपनी ने नया ट्रांसफार्मर नही लगाया। ओर इस बात को लेकर और किसानों की समस्या को देखते हुए किसानों के समर्थन में सत्ता पक्ष के नेता कैलाश नारायण परिहार ने अपने साथियों ओर किसानों के साथ मिलकर चक्का जाम कर दिया।परिहार ने बताया कि किसानों की फसल को अंतिम पानी की आवश्यकता है और उधर एमपीईबी के ट्रांसफार्म से बार-बार आईल चोरी होने के कारण लाइट कनेक्शन काट दिया गया। जबकि कई किसानों ने बिल भर दिया है। ओर जिनकी बाकी है विभाग उनके कनेक्शन काटे।आखिर क्या कारण है कि भा ज पा की सरकार होने के बाद भी भाजपा के नेता ही किसानों की समस्या को लेकर धरने पर बैठ रहे हैं भाजपा नेता कैलाश परिहार ने अधिकारियों और पत्रकारों से चर्चा में बताया कि में खुद भाजपा का हु और आज मुझे शर्म आ रही है कि हमारी भाजपा की सत्ता होते हुए भी किसानों की समस्या दूर करने के लिए मुझे चक्काजाम करना पड़ रहा है बिजली विभाग के जेई रविराज दही वाले ओर आगर मुख्य कार्यपालन अभियंता बी एल गुजराती पर बीजेपी को बदनाम करने का आरोप लगाया है ओर इन अधिकारियों को कांग्रेस के कमलनाथ का दिमाग वाला कर्मचारी बता दिया। जाम करीब डेढ़ घंटे तक लगा रहा।
जिसमें आम जनता व राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बीजेपी गांव गांव में विकास यात्रा निकाल रही है और इधर गांव के किसान पानी के लिए तरस रहे हैं क्या इसी को विकास कहते हैं।

अधिकारी पहुंचे मौके पर:-
जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष पाठक मय दल बल के मौके पर पहुंचे जिसके बाद नायब तहसीलदार कमल सिंह सोलंकी ओर कनिष्ठ यंत्री रविराज दहिवाले भी पहुंच गए अधिकारियों ने भाजपा के नेता परिहार ओर किसानों के साथ चर्चा की ओर नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया की आज रात में आइल डलवाकर मंगलवार सुबह तक बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी जिसके बाद जाम खुला।

Related posts

मजदूरो को निकालने की मार्क ड्रिल हुई पर अभी रियल सीन बाकी

Jansamvad Express Digital

उत्तरकाशी टनल हादसा अभी भी रेस्क्यू जारी 76 घंटे से 40 मजदूर फंसे :आज सेना की हैवी ड्रिलिंग मशीन लाई जाएगी

Jansamvad Express Digital

ईंधन बिक्री पर तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान, इक्रा रिपोर्ट में खुलासा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment