Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी हलचल तेज:मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे के बीच आज हुई बैठक

CM Devendra Fadnavis Meet Raj Thackeray: महाराष्ट्र के राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. दरअसल, सोमवार (10 फरवरी) को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे से मिलने पहुंच गए. सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार राज ठाकरे और फडणवीस के बीच ये मीटिंग हुई. इस मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासी गलियारों में कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए.

राज ठाकरे की पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दिया था. उसके बाद राज ठाकरे विधानसभा चुनाव अकेले के दम पर लड़ी थी. अब महाराष्ट्र मे स्थानिय चुनाव होने वाले हैं इसलिए अटकलें यह भी हैं कि राज ठाकरे की पार्टी और बीजेपी के बीच गठबंधन हो सकता है. सीएम बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने एक इंटरव्यू में राज ठाकरे की तारीफ की थी और एकसाथ चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए थे.

मुलाकात के बाद क्या बोले  सीएम फडणवीस?

महाराष्ट्र सीएम फडणवीस और राज ठाकरे की मुलाकत पर खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है. उन्होंने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि यह मुलाकात सिर्फ मैत्रिपूर्ण थी. राज ठाकरे करीबी दोस्त हैं, इसलिए उनके घर ब्रेकफास्ट और अच्छी बाते हुईं. इसका राजनीतिक अर्थ ना निकाला जाए.

BMC चुनाव मे BJP-MNS साथ?
वहीं बीएमसी चुनाव के लिए राज ठाकरे तैयार हैं, लेकिन इस चुनाव में राज ठाकरे बीजेपी के साथ जाने का विचार बना रहा हैं, इसलिए गठबंधन बनाने को लेकर उनकी तरफ से कवायद शुरू कर दी गई है. जनवरी महिने में एमएनएस नेताओं की बैठक के बाद बीजेपी के मंत्री आशिष शेलार ने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की थी. बीएमसी चुनाव को लेकर इस बैठक में रणनीति तय होने के खबरे हैं.

क्या है पूरा मामला 

आपको बता दे की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की। ये मीटिंग मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में करीब डेढ़ घंटे तक चली। यह कार्यक्रम CM फडणवीस के शेड्यूल में शामिल नहीं था।

अचानक हुई इस मीटिंग के बाद राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है कि पिछले दिनों शिवसेना और मनसे (यूबीटी) के बीच गठबंधन की जो संभावनाएं थीं, उन पर फिलहाल विराम लग सकता है।

दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 6 जून को अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ गठबंधन के संकेत दिए थे। उद्धव ने कहा था कि महाराष्ट्र की जनता जो चाहेगी, वही होगा।

राज ठाकरे ने 2006 में शिवसेना से अलग होकर मनसे बनाई थी। महाराष्ट्र में इस साल सितंबर तक निकाय चुनावों होने की संभावना है। 2024 के विधानसभा चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के खराब प्रदर्शन के चलते दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की चर्चा तेज है। 2024 के चुनावों में उद्धव की पार्टी को जहां सिर्फ 20 सीटें मिलीं थीं। वहीं, मनसे का खाता तक नहीं खुला था।

Related posts

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव को मिली Z प्लस सुरक्षा, बुलेटप्रूफ कार में रहेंगे सवार

Jansamvad Express Digital

दमोह- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “नोहलेश्वर महोत्सव” का किया शुभारंभ

Jansamvad Express Digital

PMO Office: पीएम मोदी करेंगे हाईटेक ऑफिस का उद्घाटन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment