Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महू के थाना प्रभारी के 27 वर्षीय पुत्र की कार्डियक अरेस्ट आने से मौत …पेपर पढने के दोरान आई खांसी और चली गई जान

इंदौर के महू में पदस्थ थाना प्रभारी के 27 वर्षीय बेटे की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। वह सुबह घर पर न्यूज पेपर पढ़ रहा था। इस दौरान उसे अचानक खांसी आई और तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे बिस्तर पर लेटाकर डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने फौरन अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक MPPSC की तैयारी कर रहा था।

पलासिया थाना के एसआई दीप सिंह परमार के मुताबिक मृतक का नाम हर्ष भदौरिया (27) निवासी नवरत्न बाग है। हर्ष के पिता महेन्द्र सिंह भदौरिया महू थाने के टीआई हैं। हर्ष सोमवार सुबह ड्राइंग रूम में बैठकर न्यूज पेपर पढ़ रहा था। तभी उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

थाने के लिए घर से निकले ही थे की बेटे की खबर आ गई रास्ते से घर आए पिता
थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह भदौरिया सुबह घर से महू थाने के लिए निकल गए थे। जब उन्हें बेटे हर्ष की तबीयत बिगड़ने की जानकारी लगी तो वह रास्ते से लौट आए। बेटे को लेकर वे ही एमवाय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे। लेकिन, डॉक्टरों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष उनका इकलौता बेटा था। वहीं बड़ी बेटी की कुछ समय पहले ही ग्वालियर शादी हुई है।

MPPSC की तैयारी कर रहा था हर्ष
भदोरिया के परिवार के मुताबिक हर्ष पढ़ाई के बाद MPPSC की तैयारी कर रहा था। इसमें उसने एक पेपर भी दे दिया था। जबकि दूसरा पेपर कुछ दिन बाद होना था। हर्ष के दादा भी शहर में पुलिस डिपार्टमेंट में बड़े पद पर रहे हैं। वहीं उसके ताऊ आर्मी से रिटायर्ड हैं। भदौरिया भी पंढरीनाथ, खुडैल, हीरानगर और सदर बाजार थाना प्रभारी रह चुके है। बेटे की मौत से परिवार में जैसे पहाड़ टूट गया |

Related posts

श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले : आम श्रधालुओ के दर्शन के लिए साल में एक बार खुलते है पट

Jansamvad Express Digital

अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी रविवार को उज्जैन पहुंचे स्थानीय कार्यक्रमों में हुए शामिल छात्र नेता बबलू खिंची की वाहन रैली में चलाई बाइक

झांसी में बर्निंग हॉस्पिटल: 10 मिनट में लगी आग और बुझे 10 चिराग, मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,योगी ने बुलाई बैठक

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment