Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

नेतन्याहू ने हमास को मिटाने का मन बनाया :लड़ाकों को पकड़ने के लिए दुनियाभर में खुफिया एजेंसी को एक्टिवेट किया; 1 दिन टला सीजफायर

इजराइल-हमास जंग के बीच PM नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हमास पर जीत की कसम खाई। उन्होंने कहा- मैंने मोसाद को हमास के खात्मे के लिए हर मुमकिन कोशिश करने को कहा है। उन्हें हर जगह से ढूंढ निकालने का आदेश दिया गया है, चाहे वो जहां भी छिपे हों।

दूसरी तरफ, सीजफायर समझौते के बाद आज होने वाली बंधकों की अदला-बदली को टाल दिया गया है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, नेतन्याहू सरकार के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दरअसल, बुधवार को घोषणा की गई थी कि डील की शुरुआत गुरुवार सुबह 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) होगी।

हालांकि, बाद में एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार से पहले ऐसा कर पाना नामुमकिन है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इस देरी के पीछे का कारण भी बताया गया। दरअसल, हमास और इजराइल के बीच डील के लिए अभी आधिकारिक दस्तावेज साइन नहीं हुए हैं। इसलिए समझौते पर अभी अमल नहीं किया जा सकता। दोनों पक्ष आज जरूरी डॉक्यूमेंट्स पर साइन कर सकते हैं।

दूसरी तरफ, इजराइली सेना ने जानकारी दी कि जमीनी ऑपरेशन की शुरुआत से लेकर अब तक उन्होंने हमास की करीब 400 सुरंगों को तबाह कर दिया है। इस दौरान 70 सैनिकों की भी मौत हुई है।

Related posts

अतीक अहमद को लेकर रवाना हुई उत्तर प्रदेश पुलिस , अतीक को एनकाउंट का सता रहा डर

Jansamvad Express Digital

केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह इंदौर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गी के चुनाव कार्यलय का उद्घाटन करने पहुचे

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश में अकेले रह रहे बुजुर्गो का सहारा बनेगी पुलिस , अब बुजुर्गो के जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाएगी पुलिस

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment