Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तरकाशी टनल अपडेट _ टनल में फंसे मजदूरो का 13 वां दिन , 41 बेड का अस्पताल और एयर लिफ्टिंग व्यवस्था के साथ स्वास्थ अमला भी तेयार

उत्तराखंड | इन दिनों पुरे देश की नजर उत्तराखंड के  उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मजदूरों  पर बनी हुई है हर किसी को इन्तजार है की कब टनल से मजूदर बाहर आएँगे | या कहे की मजदूर के  बाहर निकलने का इंतजार पूरा देश कर रहा है, लेकिन रेस्क्यू में आ रही दिक्कत से सभी की सांसें अटकी हुई हैं। कभी सरिया, तो कभी पत्थर उन तक पहुंचने में बाधा बन रहे हैं।

इस बीच, PMO के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने बताया, ‘हम शुक्रवार सुबह 11:30 बजे तक ड्रिलिंग शुरू कर देंगे। ग्राउंड पेनिट्रेशन रडार अध्ययन से पता चला है कि अगले 5 मीटर में कोई रुकावट नहीं है।’

47 मीटर तक पाइप पहुंच चुका है। अब अभी 16.2 मीटर खुदाई बाकी है। ड्रिलिंग के दौरान यदि कोई बाधा नहीं आती है, तो आज 41 मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है। इन्हें टनल में फंसे आज 13वां दिन है।

41  मजदूरो के लिए स्पेशल 41 बेड का अस्पताल बना , एयर लिफ्टिंग की भी व्यवस्था 

सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बिस्तरों वाला एक अलग वार्ड तैयार किया गया है और सुरंग से बाहर निकलते ही उन्हें यहां भर्ती किया जाएगा। मजदूरों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 41 एम्बुलेंस सुरंग के बाहर मौजूद हैं। जहा मजदूरो को प्राथमिक उपचार दिया जाएगा उनके पल्स ब्लेड प्रेशर की जाँच की जाएगी , इसी के साथ in case अगर किसी की हालत गंभीर बनी होती है तो उसे एयर लिफ्टिंग कर एम्स अस्पताल तक पहुचाए जाने की भी व्यवस्था प्रशासन ने की हुई है |

Related posts

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भोरासा के बंदोबस्त नक्शे की सुधार प्रक्रिया हुई शुरू पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यवाही से करवाया क्षेत्र की जनता को अवगत

भाजपा ने सोनकच्छ से राजेश सोनकर को बनाया प्रत्याशी

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे महाकाल मंदिर , बाबा महाकाल के किये दर्शन भस्म आरती में होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page