Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

भाजपा ने सोनकच्छ से राजेश सोनकर को बनाया प्रत्याशी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो गई है यह सभी वे सीटें हैं जिन पर बीजेपी पिछले विधानसभा चुनाव में हारी थी बुधवार देर रात दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि मध्यप्रदेश में हारी हुई सीटों पर फोकस करना है बैठक के अगले ही दिन मध्यप्रदेश में हारी हुई सीटों पर सबसे पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है

जिसमें सोनकच्छ विधानसभा से इंदौर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर को उम्मीदवार बनाया गया है इस सीट पर वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विधायक हैं वही पिछली बार यहां से भाजपा ने राजेंद्र वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था इस बार के सर्वे में राजेश सोनकर को भाजपा ने सोनकच्छ विधानसभा जिताने की जिम्मेदारी सोपते हुए अपना प्रत्याशी बनाया है इनके नाम की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजेश सोनकर को बधाई की पोस्ट जारी कर दिए हैं आगामी चुनाव में नए उम्मीदवार आने से सोनकच्छ विधानसभा का चुनाव रोचक होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं पूर्व में यहां से लगभग 1 दर्जन से अधिक उम्मीदवार उम्मीदवारी जता रहे थे जिसमें कई बड़े नाम भी शामिल थे लिस्ट के आते ही सभी के दावे धरे रह गए हैं ।

Related posts

आर्टिकल 370 हटाना सही था या नहीं, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

Jansamvad Express Digital

नरेंद्र मोदी की चादर अजमेर दरगाह पर हुई पेश : पीएम मोदी ने तीसरी बार भेजी अजमेर दरगाह पर चादर, किरेन रिजिजू ने पेश की चादर

Jansamvad Express Digital

सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सियासत तेज, ‘अपराध, अपराधी और जाति के नाम पर जबरदस्ती की राजनीति’; योगी और अखिलेश पर मायावती का हमला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment