Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

राजा के लिए सोनम के भाई ने किया तर्पण और पिंडदान : राजा के परिजन भी रहे मोजूद

राजा के मोक्ष के लिए बड़े भाई विपिन रघुवंशी और भतीजे विधान ने सिद्धवट पर नारायण बलि का पूजन अर्चन कर पिंड बनाकर उनका पूजन किया। इस दौरान सोनम का भाई भी साथ-साथ रहा। उसने राजा की मोक्ष की कामना को लेकर तर्पण किया और पूरे समय परिवार के साथ ही दिखाई दिया।

उज्जैन || शिलांग और  इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर रोज कोई नई खबर सामने आ रही है राजा की हत्या के बाद सोनम के परिवार ने भी सोनम से दुरी बना ली है , सोनम का भाई तो राजा के परिवार से माफी मांगने भी पहुंचा था और अब राजा के लिए पिंडदान और तर्पण की प्रक्रया के दोरान भी सोनाम का भाई राजा के परिवार के साथ नजर आया |

राजा हत्मेंयाकांड के सभी  आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शिलांग पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। वहीं राजा रघुवंशी के परिजन अपने बेटे के मोक्ष की कामना को लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन में पहुंचे। यहां उन्होंने सिद्धवट पर नारायण बलि का पूजन अर्चन कर पिंड बनाएं उनका पूजन किया और फिर इन्हें मां शिप्रा प्रवाहित किया।

श्री क्षेत्र पंडा समिति के अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी आम वाला पंडा ने बताया कि राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और उनका भतीजा विधान आज शुक्रवार को राजा रघुवंशी के मोक्ष की कामना को लेकर सिद्धनाथ आए। उन्होंने पहले दिन से लेकर दसवें दिन तक का पूजन अर्चन किया। पंडित राजेश त्रिवेदी ने बताया कि राजा के मोक्ष की प्राप्ति के लिए यह संस्कार आवश्यक होता है। इसीलिए परिवार के लोग उज्जैन आए थे, जिन्होंने पिंडदान के साथ ही तर्पण किया और सिद्धनाथ के दर्शन करने के बाद दान पुण्य भी किया।

Related posts

पतंग उड़ाने की बात को लेकर दो पक्ष में विवाद , पुलिस ने की क्रास कायमी

Jansamvad Express Digital

भोपाल में ज्वेलर्स के खिलाफ एक दर्जन शिकायत एक ही दिन में हुई दर्ज

Jansamvad Express Digital

6 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे शहर में शुरू हुए बड़े उद्योग का उद्घाटन,4 हजार से अधिक महिलाओं को मिला रोजगार का अवसर

Leave a Comment