Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

देश के 7 राज्य एक केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की 58 सीट के लिए आज मतदान , कई वीआइपी मतदान करने पहुचे

दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में आज मतदान हो रहा है , छ्टे चरण के मतदान में ओड़िसा, दिल्ली ,पश्चिम बंगाल जम्मू कश्मीर सहित कुल 8 राज्यों की 58 सीट पर मतदान हो रहे है | अब तक 429 सीटों पर मतदान हो गया है। 1 जून को आखिरी 56 सीटों पर वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक 10.82% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 16.54% और सबसे कम ओडिशा में 7.43% वोटिंग हुई है।

2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा 40, बसपा 4, ‌BJD 4, सपा 1, JDU 3, TMC 3, LJP 1, आजसू 1 सीट जीतीं थी। कांग्रेस और AAP को एक भी सीट नहीं मिली थी।

देश की राजधानी दिल्ली VIP नेताओ का गढ़ होने के चलते यह सुबह से ही VVIP नेताओ का मतदान केंद्र पर आना जारी है |

देश की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उपराष्ट्रपति जगदीश धनगर , कांग्रेस नेता राहुल गाँधी , सोनिया गाँधी , प्रियंका गाँधी , ओड़िसा के मुख्यमंत्री नविन पटनायक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल , सही कई दिग्गज अब तक मतदान कर चुके है |

हाल ही में सुर्खियों में आई आप सांसद स्वाति मालीवाल भी मतदान करने के लिए पहुची और दिल्ली के नागरिको से मतदान करने की अपील भी की |

Related posts

बेंगलोर के बाद अब कोलकाता में एमपी सरकार का निवेशको से संवाद : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कोलकाता में करेंगे उद्योगपतियों से चर्चा

Jansamvad Express Digital

 अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक शुरू हो जाएगा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Jansamvad Express Digital

विन्स अवार्ड 2023 अंतर्गत निकली महिला मशाल मार्च

Leave a Comment