Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

विकसित भारत-जी राम जी केवल एक रोजगार कार्यक्रम नहीं बल्कि ग्रामीण विकास का एक व्यापक ढांचा: कमलेश पासवान

हिमाचल प्रदेश || केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा है कि विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम केवल एक रोजगार कार्यक्रम नहीं बल्कि ग्रामीण विकास को गति देने के लिए तैयार किया गया एक व्यापक ढांचा है।

केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा है कि विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम केवल एक रोजगार कार्यक्रम नहीं बल्कि ग्रामीण विकास को गति देने के लिए तैयार किया गया एक व्यापक ढांचा है। कमलेश पासवान ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने कहा कि यह अधिनियम प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में सौ दिनों के बजाय एक सौ पच्चीस दिनों के मजदूरी रोजगार की गारंटी देता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर रोजगार प्रदान नहीं करने की स्थिति में श्रमिक को अनिवार्य बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम में रोजगार और आजीविका सुरक्षा दोनों को कानूनी अधिकारों के रूप में संरक्षित किया गया है।

Related posts

गुना सड़क हादसे में अब तक 12 यात्रियों की मौत , मुख्यमंत्री यादव आज जाएँगे गुना

jansamvadexpress

उज्‍जैन- गणतंत्र दिवस पर शिप्रा तट पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव फहराएंगे राष्‍ट्रीय ध्‍वज

jansamvadexpress

पुलिस कर्मी की लाठी डंडों से पिटाई : सड़क हादसे के बाद उपजा विवाद, मारपीट करने वाले 9 व्यक्तियों पर केस दर्ज घायल पुलिसकर्मी इंदौर रेफर।

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token