Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

वोटिंग सेन्टर पर नजर रखने के लिए आम आदमी पार्टी ने बनाई टू लेयर टीम

नई दिल्ली || देश की राजधानी  दिल्ली में होने जा रहे  विधानसभा चुनाव पर सबकी नजर बनी हुई है , यह इस बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP), भाजपा के बीच सीधी टक्कर है , वही कांग्रेस भी फिर से सत्ता में आने को लेकर जोर आजमाईस कर रही है , दिल्ली विधानसभा  के लिए 5 फरवरी को वोटिंग है। । सूत्रों के मुताबिक वोटिंग वाले दिन दिल्ली के सभी मतदान केंद्रों पर वॉलेंटियर्स तैनात करेगी, जो EVM की वर्किंग पर नजर रखेंगे।

AAP ने इसके लिए वॉलंटियर्स की टीम के गठन की घोषणा की है। पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि हमें चुनाव में जीत का पूरा भरोसा है। लेकिन डर है कि EVM से छेड़छाड़ की जा सकती है। इसीलिए AAP ऐसी टीम तैयार कर रही है जो चुनाव के दिन सुबह EVM डेमो के दौरान हर बूथ पर मौजूद रहेंगे और तय करेंगे कि EVM में कोई समस्या न हो।

कहा जा रहा है कि वॉलंटियर्स की टीम के सभी मेंबर्स दिल्ली के ही वोटर्स हैं। सभी टेक्निकली स्किल्ड हैं। इनका काम रहेगा कि लगातार वोटिंग होती रहे, इसमें रुकावट नहीं आए।

दिल्ली के हर  वोटिंग सेंटर्स के बाहर नजर रखने के लिए अगल टीम

AAP के सूत्रों के मुताबिक, वोटिंग सेंटर्स के बाहर नजर बनाए रखने के लिए भी एक अलग टीम तैयार की गई है। इसका काम मतदान केंद्र के बाहर की स्थिति पर कैमरों के जरिए नजर रखने का होगा।

इसके लिए टीम के सभी सदस्यों को स्टिंग कैमरों की ट्रेनिंग भी दी गई है। अगर पुलिस प्रशासन कुछ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है तो इस टीम के सदस्य उसे चुपके से रिकॉर्ड करके पार्टी के मुख्य कमांड सेंटर को भेज देंगे।

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

Related posts

Maharashtr Election 2024 : भाजपा ने जारी की अपनी पहली लिस्ट , 99 प्रत्याशियों के नाम का एलान , निर्दलीय महिला और जाति गत समीकरण बना कर लिस्ट जारी

Jansamvad Express Digital

निगम आयुक्त पहुंचे महाकाल क्षेत्र स्थित होटलों में फायर एनओसी की जांच करने,जिन होटलों में फायर एनओसी नहीं है उन्हें सील करने के निर्देश दिए

Jansamvad Express Digital

सड़क किनारे सलून की दूकान पर नजर आए राहुल गाँधी : शेविंग बनवाई और सलून संचालक के दर्द को जाना

Leave a Comment