Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

शादी का मंच छोड़ कर घर भागे दूल्हा दुल्हन : मेहमानो से दुल्हन के पिता ने हाथ जोड़कर घर जाने को कहा

जैसलमेर || राजस्थान की सीमा से सटे एक गांव में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था और लोग खाना खा रहे थे अचानक धमाकों की आवाज आने लगी और जब पंडाल की लाइट बंद की गई तो आसमान में ड्रोन हमले दिखने लगे , लोगो ने मोबाइल की लाइट में खाना खाया लेकिन बढ़ते हमलो को देख दुल्हन के पिता ने मेहमानो को अपने अपने घर जाने को कह दिया }

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटा जैसलमेर का पोकरण कस्बा….गुरुवार की रात करीब 9 बजे थे। पाकिस्तान के साथ जंग के हालातों के बीच शादी के मंगल गीत गाए जा रहे थे।

दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे और मेहमान उन्हें गिफ्ट थमा रहे थे। तभी बॉर्डर से सटा ये इलाका आसमान में ड्रोन अटैक से गूंजने लगा। धमाकों की आवाज से सभी उठ खड़े हुए।

ब्लैकआउट के चलते शादी के पंडाल की लाइट बंद करनी पड़ी। करीब 300 मेहमानों ने धमाकों की गूंज के बीच मोबाइल की टॉर्च जलाकर खाना लगाया। पाकिस्तानी ड्रोन के हमलों को भारत का एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर रहा था।

शादी समारोह में शरीक हुए मेहमान आसमान में यह नजारा देख रहे थे। मेहमानो ने हमले का विडिओ भी अपने मोबाइल में बनाया

शादी समारोह में एलईडी लाइट लगाने पहुंचे जोधपुर के इलेक्ट्रीशियन रवि ने बताया कि वह शाम 6 बजे पोकरण में शादी वाले घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर एलईडी का सेटअप किया।

शादी पोकरण में जटिया कॉलोनी में थी। परिवार ने बहुत अच्छा आयोजन कर रखा था। घर के पास आयोजन होने पर रात में ब्लैक आउट के समय सिर्फ समारोह स्थल पर लाइट जल रही थी और डीजे बज रहा था।

आसमान में धमाके से सहमे, लेकिन डिफेंस सिस्टम उन्हें मार गिराया

रवि ने बताया कि जाटिया कॉलोनी के एक परिवार में शादी बुधवार 7 मई को हुई थी। गुरुवार 8 मई को लड़के वालों की तरफ से रिसेप्शन रखा गया था।दूल्हा-दुल्हन की शादी से जुड़ी खास तस्वीरों को डिस्पले करने के लिए वहां एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। करीब 7.30 बजे तक एलईडी लाइट इंस्टॉल कर दी थी।शादी में आने वाले मेहमान पंडाल (टेंट) में ही बैठे थे। 9 बजे के करीब पूरे मेहमान आ चुके थे, यही वो समय था कि अचानक आसमान से धमाके सुनाई दिए।शादी समारोह में मौजूद सभी लोग आसमान में देखने लगे। लगातार धमाके आपस में आपस में टकराते हुए विस्फोट हो रहा था। शुरुआत में तो समझ में नहीं आया कि हो क्या रहा है। लेकिन जल्द ही लोगों ने मोबाइल खोलकर देखा तो हमले की खबरें पता चली। वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी जैसा कुछ नहीं था।

Related posts

India Records Academy Certifies World Record title to Varanasi District Administration for Most Participants in a Quiz Contest at Multiple Locations

cradmin

देश में फिर दी कोरोना ने दस्तक , नए सब-वैरिएंट JN.1 के मामले आए सामने

Jansamvad Express Digital

भोपाल- पुलिस महानिदेशक ने ली प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Leave a Comment