Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

शिप्रा नदी में गिरी कार : कार में सवार थे तीन पुलिस कर्मी , एक का शव मिला

उज्जैन ||  शनिवार शाम को शिप्रा नदी में एक  कार  गिर गई , जिसको लेकर देर शाम से ही लगातार पुलिस प्रशासन और NDRF की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है , देर रात तक कार में बैठे लोगो की पहचान नही थी ना ही ये पता था की कार में कितने लौग सवार थे , लेकिन रविवार सुबह शुरू किये गए रेस्क्यू के दोरान घटना स्थल से दो किलो मीटर दुरी पर पानी में एक शव मिला जो पुलिस की वर्दी में था | मृतक की पहचान अशोक शर्मा उन्हेल थाना प्रभारी के रूप में हुई  , इस बाद कार में बैठे लोगो की संख्या भी  स्पस्ट हो गिया , कार में उन्हेल थाना प्रभारी के साथ एक एस आई  मदन लाल और एक महिला आरक्षक आरती पाल  थे |

सभी उन्हेल थाने में दर्ज एक गुमशुदगी के मामले में पड़ताल के लिए उज्जैन के चिंतामन तरफ जा रहे थे गाडी महिला आरक्षक आरती पाल चला रही थी ,

एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, तीनों पुलिसकर्मी उज्जैन से चिंतामन के लिए निकले थे। वे एक लड़की के लापता होने के मामले में जांच करने जा रहे थे।

करीब 15 घंटे से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम बोट से और ड्रोन से कार की सर्चिंग कर रहे हैं। रात डेढ़ बजे अंधेरा ज्यादा होने के चलते रेस्क्यू रोक दिया गया था। इसे सुबह 7 बजे दोबारा शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात ब्रिज के पास एएसआई लोकेश सिंह तोमर तैनात थे। इसी दौरान सफेद रंग की कार पुल पर पहुंचते ही असंतुलित हुई। रेलिंग नहीं होने से कार नीचे नदी में जा गिरी।पानी का बहाव इतना तेज था कि नदी में गिरते ही कार डूब गई। सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप शर्मा, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त संतोष टैगोर, एसडीईआरएफ, होमगार्ड, नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

बड़े पुल से कई किलो मीटर दूर पहुंची बाड़ी

शिप्रा नदी के पुल से कार गिरने के बाद बताया जा रहा है की पुलिस कर्मियों ने गेट खोल कर जान बचाने का प्रयास किया था लेकिन पानी का बहाव इतना अधिक  था की वह घटना स्थल से कई किलो मीटर दूर तक पहुँच गए रविवार सुबह थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बड़े पूल से दो किलो मीटर दूर मंगल नाथ क्षेत्र में मिला  जबकि दो अन्य की तलाश जारी

सिलारखेडी में मिला एक शव

सर्चिंग के दोरान पुलिस को केडी पेलेस के पास सिलार खेडी गाँव में भी पानी के बहाव में आई एक बाड़ी मिली है पुलिस को शंका थी की उक्त शव पुलिस कर्मी का हो सकता है लेकिन उक्त शव अन्य किसी व्यक्ति का मिला जानकारी के अनुसार जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक गुमशुदगी दर्ज हुई थी उक्त शव को लेकर पहचान करवाई जा रही है |

Related posts

हरदा में करणी सेना के प्रदर्शन दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन से हटाया

विक्रम विश्वविध्यालय का नाम अब होगा सम्राट विक्रमादित्य विश्वविध्यालय मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की घोषणा

फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ पकड़ाए एअरपोर्ट पर यात्री:डीआरआई के अफसरों ने पुलिस को सौपा,एसटीएफ भी पूछताछ के लिये पहुंची

Leave a Comment