Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्य

शिव भक्तों की आस्था का उमड़ा जनसैलाब, पूजा- अर्चना कर मांगी सुख- समृद्धी

घट्टिया/दिपांशु जैन. तहसील मुख्यालय घट्टिया में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूम- धाम के साथ मनाया। जिसमें प्रमुख रूप से श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह से दर्शन- पूजन को लेकर श्रद्धालुजनों की भीड़ लगी। शाम होते- होते श्री लवखेड़ी मानस मंडल के तत्वावधान और श्री चारभूजा नाथ मंदिर से भगवान शिवजी की भव्य बारात निकाली गई। जोकि गांव के प्रमुख मार्गों से होकर श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर मुख्य मार्ग पहुंची, जहां 108 दीपकों से महाआरती के बाद खीर की महाप्रसादी बांटी गई।


इधर ग्राम बिछड़ौद, जलवा, झीतरखेड़ी, दौलतपुर, रुणजी, मालीखेड़ी, डाबरी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि का पर्व बड़े हर्षोल्लास और शांति- सद्भावना के साथ मनाया। जिसके अंतर्गत अंचल के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने बड़ी शांति- सद्भावना के साथ प्रमुख शिव मंदिरों पर पहुंचकर शिवजी की पूजा- अर्चना कर घर- परिवार मैं सुख- समृद्धि की कामना की।

आपको बता दें कि बिछड़ौद स्थित अतिप्राचीन श्री नीलकंठेश्वर महादेव एवं श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अंचल के करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन- पूजन करते हुए घर- परिवार एवं समाज में सुख- समृद्धि कामना की, रूणजी भगवान श्रीशिव- पार्वतीजी की बारात निकाली। सार्वजनिक युवा मंडल सदस्यों ने खिचड़ी, छाछ, खीर सहित अन्य फरियाली पकवानों का प्रसाद बांटा। प्रमुख महादेव मंदिरों पर शाम 7 बजे करीब महाआरती की गई। देर रात्रि कई भजन मंडलीयों द्वारा भजन- कीर्तन आदि के आयोजन किए गए।

Related posts

सावन का पहला सोमवार आज: बाबा महाकाल मंदिर में हुई सावन की पहली भस्म आरती

Jansamvad Express Digital

इंदौर के होटल में सुसाइड करने वाले आर्किटेक किस संकट में थे

कांग्रेस विधायक महेश परमार ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र ,मिलने का माँगा समय

Leave a Comment