Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

रामकी एनवायरो फैक्ट्री में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा जलाना शुरू

इंदौर || मध्यप्रदेश के भोपाल में हुए गैस त्रासदी मामले में आज  पीथमपुर की रामकी एनवायरो फैक्ट्री में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा जलाना शुरू कर दिया गया है। फैक्ट्री के इंसीनरेटर में पहले ट्रायल रन में 10 टन कचरा नष्ट किया जा रहा है। मौके पर मध्यप्रदेश प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी, धार के जिला कलेक्टर प्रियांक मिश्र, एसपी मनोज कुमार सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम दो विशेषज्ञ डाक्टरों के साथ कंपनी परिसर के बाहर हैं।

फैक्ट्री परिसर के अंदर स्पेशल आर्म्ड फोर्स के 130 जवान तैनात हैं। परिसर के बाहर डीएसपी रैंक के अधिकारी भी हैं। आसपास के सभी रास्तों की नाकाबंदी की गई है। बिना पूछताछ किसी को भी कंपनी परिसर के पास जाने की इजाजत नहीं है।

वहीं, पीथमपुर शहर में इंदौर देहात और धार जिले के 24 थानों के पुलिसकर्मी सुरक्षा-व्यवस्था संभाल रहे हैं। करीब 650 जवान शहर के अलग-अलग चौराहों, कॉलोनियों और तारपुरा गांव में मौजूद हैं। 10 से ज्यादा गाड़ियां शहर भर में गश्त कर रही हैं।

Related posts

त्योंथर में ‘विंध्य विकास संकल्प’ सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की अस्पताल, आईटीआई और रिवर कॉरिडोर सहित कई घोषणाएं

Jansamvad Express Digital

परमसत्ता और पवित्र विचारों के साथ आकार ले रहा “परमधाम”:  गीता परम रहस्यम पर सत्संग और सेवा के कई प्रकल्प पर जुटे परम सन्यासी

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होने पहुच रहे कई देश ने प्रधानमंत्री राष्ट्रपति , शेख हसीना ने की वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी से मुलाकात

Leave a Comment

Please enter an Access Token