Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsधर्ममध्यप्रदेशराज्य

संत रामपाल महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ 101 जोड़ो का दहेज मुक्त विवाह,482 यूनिट रक्त का हुआ महादान

बेतुल |  सोमवार को जिला बैतूल के ग्राम उड़दन स्थित सतलोक आश्रम में दिव्य धर्म यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में संत रामपाल  महाराज के पावन सानिध्य में चल रहे महाविशाल समागम का दूसरा दिन था,जिसमे लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर पापनाशक भंडारा ग्रहण किया। आश्रम के सेवादारों ने बताया कि जब कबीर साहेब  को बदनाम करने के लिए उनके नाम से झूठी चिट्ठी डालकर पूरे भारतवर्ष के लोगो को भंडारे का निमंत्रण दिया था तो कबीर साहेब ने अपनी शक्ति से काशी में तीन दिनों तक 18 लाख लोगो को मोहक भोजन सतलोक से लाकर खिलाया था जिसकी याद में आज हमारे सतगुरुदेव संत रामपाल  महाराज  के सानिध्य में ये 510 वा “दिव्य धर्म यज्ञ दिवस” मनाया जा रहा है |

जिसमे पूरे मानव समाज को आने का खुला निमंत्रण दिया गया है,इस महाविशाल भंडारे में शुद्ध देशी घी से बने लड्डू,जलेबी,सब्जी, पूड़ी, दाल,चावल का भंडारा दिया जा रहा है साथ ही आदरणीय संत गरीबदास  महाराज  के अमर ग्रन्थ साहिब की अमरवाणी का अखंड पाठ चल रहा है।

कार्यक्रम के दूसरे दिन संत रामपाल  महाराज के समाज सुधार कार्यों के अंतर्गत मात्र 17 मिनिट में गुरुवाणी द्वारा 101 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह भी संपन्न कराया गया और जिला चिकित्सालय बैतूल से आए स्टाफ की मौजूदगी में अनुयायियों द्वारा 482 यूनिट रक्तदान भी किया गया साथ ही 7219 देहदान के संकल्प फार्म भरे गए। बिना दान दहेज,बिना फिजूलखर्ची के साथ हुए इस विवाह में किसी प्रकार का आडंबर देखने को नहीं मिला,विवाह के सभी जोड़े सादे सिंपल कपड़ो में बैठे रहे व अपने गुरुदेव  की अमरवाणी को सुनकर सादगीपूर्ण तरीके से विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।

Related posts

Nana Patekar Dies: 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में हार्ट अटैक से ली अंतिम सांस

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्मस्थली पर पुष्पांजलि अर्पित

एबी टाइप कॉलोनी में शावक के साथ दिखा तेंदुआ : मचा हड़कंप, रेंजर ने दिए मुनादी के आदेश

Leave a Comment