Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में हुआ हरी हर मिलन : देर रात गोपाल मंदिर पहुचे महाकाल : अब स्रष्टि का भार भगवन विष्णु के पास

उज्जैन में बैकुंठ चतुर्दशी के मौके पर शनिवार आधी रात को भगवान महाकाल ने सृष्टि का कार्यभार भगवान विष्णु को सौंप दिया। परंपरा के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे महाकालेश्वर मंदिर पर पूजन के बाद बाबा की सवारी गोपाल मंदिर के लिए निकली। सवारी मार्ग पर जगह-जगह भूतभावन भगवान का जमकर स्वागत किया गया। आतिशबाजी भी की गई।

सवारी रात 12 बजे गोपाल मंदिर पहुंची। यहां बाबा महाकाल और भगवान विष्णु का पूजन किया गया। सृष्टि की सत्ता के हस्तांतरण की परंपरा दोनों देवताओं की माला बदलकर निभाई गई। इसे हरि-हर मिलन भी कहते हैं।

सवारी मार्ग पर दोनों ओर बेरिकेड्स लगाए गए थे। श्रद्धालु भगवान महाकाल की सवारी पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। पूरा माहौल भगवान महाकाल और द्वारकाधीश के जयकारों से गूंज रहा था। ऊंची बिल्डिंगों से पुलिसकर्मियों और ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही थी।

Related posts

नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के तहत शनिवार को चिराखन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम का ग्रामीण दौरा नर्मदा नल- जल योजना का कार्य पूरा नहीं होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार, लाड़ली बहना योजना और गेहूं उपार्जन केंद्रों को लेकर भी की चर्चा

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पिटाई मामले में आरोपियों को मिली जमानत : सुनीता केजरीवाल ने लिखा सुकून मिला स्वाति बोली मेरी पिटाई से केजरीवाल को मिला सुकून

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token