Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

युद्धविराम समझौते के तहत अदला-बदली के दूसरे दौर में हमास ने 13 इजराइलियों और चार विदेशियों को रिहा किया

सीजफायर के दूसरे दिन हमास ने शनिवार देर रात इजराइली बंधकों के दूसरे बैच को रिहा कर दिया। बदले में 39 फिलिस्तीनियों को इजराइली जेलों से छोड़ा गया है। इजराइली सेना का कहना है कि युद्धविराम समझौते के तहत अदला-बदली के दूसरे दौर में हमास ने 13 इजराइलियों और चार विदेशियों को रिहा किया। ये चारों थाईलैंड के नागरिक हैं।

रिहाई के बाद दोनों तरफ के लोग और उनके परिवार खुशी मना रहे हैं। हमास ने जिन बंधकों को रिहा किया उनमें 8 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 3 बच्चों की उम्र 10 साल से भी कम है। हमास की कैद से आजाद हुई 5 साल की रज अपनी 3 साल की बहन अवीव और मां के साथ बंधक थी। शनिवार को पिता से मिलने के बाद उसने कहा कि वो कैद में घर लौटने के सपने देखती थी। रिहा हुए कई बंधक ऐसे हैं, जिनके परिजन अब भी हमास के बंधक हैं।

वहीं, 9 साल की एमिली जो शुक्रवार को रिहा हुई लगभग 50 दिन बाद शनिवार को अपने पिता से मिली। एमिली के पिता थोमस हैंड को लगा था कि वो 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले में मारी गई है। इजराइली सेना ने उनसे कहा था कि उन्हें शक है कि एमिली जिंदा बची होगी। थोमस सिंगल डैड हैं उनकी पत्नी की कुछ साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। हमास की कैद में रहते हुए ही एमिली 9 साल की हुई।

Related posts

देवास टेकरी पर पहाड़ धसा ,हनुमान मंदिर का पिलर टूटा ,हादसे के दोरान नही थे श्रद्धालु

Jansamvad Express Digital

छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक आज , बैठक के बाद हो जाएगा मुख्यमंत्री के नाम का एलान

Jansamvad Express Digital

सुप्रीम कोर्ट रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट: मुकाबला NDA के सीपी राधाकृष्णन से

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page