Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

सलमान खान से 5 करोड़ की फिरोती की मांग : लारेंस गैंग के नाम से मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मेसेज

मुंबई | फिल्म अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है ,लारेंस विश्नोई के नाम से लगातार सलमान खान को धमकाया जा रहा है धमकाने वाले लोग कौन है कहा से मेसेज भेज रहे है इस बात की पड़ताल करने में मुंबई पुलिस जुटी हुई है | हालही में सलमान खान के करीबी   बाबा सिद्दीकी की हत्या की घटना ने सलमान खान और उनके परिवार की मुश्किलों को और बड़ा दिया है | बाबा सिद्धिकी के  मर्डर के 6 दिन बाद एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से  जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गई है। धमकाने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे  मैसेज में लिखा था- इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान खान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।

मुंबई पुलिस मैसेज भेजने वाले को ट्रैक करने में जुटी है। सलमान के करीबी और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सलमान खान को अभी तक Y केटेगरी की सुरखा प्रदान थी लेकिन बाबा सिद्धिकी की हत्या के बाद सलमान की सुरक्षा में लगी Y केटेगरी की एक लेयर को और बड़ा दिया गया है |

Related posts

मारवाड़ी रंगरेज प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ संपन्न, जमजम इलेवन ने जीता फाइनल

Jansamvad Express Digital

उज्जैन नगर अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल: घोषणा बाकी , होर्डिंग तैयार

Jansamvad Express Digital

जेल गबन की आरोपी पूर्व जेल अधीक्षक उषाराज के बंगले से जप्त की सर्विस रिवाल्वर और दस्तावेज

Leave a Comment