Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अमेरिका के हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री का आया बयान : सुबह की घटनाएं अपमानजनक ,इसके अनंत परिणाम होंगे

 Iran vs Ijrail War Live Update  इरान इर्जाइल युद्ध के बीच अमेरिका के कूदने के बाद युद्ध और भी गंभीर बना दिया है , अमेरिका ने रविवार को ईरान के परमाणु परिक्षण ठिकानो पर बमबारी की है जिसके बाद इरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है ,  अमेरिकी सेना ने पहले ईरान के फोर्डो, इस्फहान और नतांज परमाणु ठिकानों पर हमले किए थे। इसके साथ ही ईरान के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका इस्राइल के साथ उतर गया है। इस्राइल का मकसाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करना है, ताकि व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंकाओं के बावजूद एक लंबे समय से चले आ रहे दुश्मन को कमजोर किया जा सके।

ईरान इजराइल युद्ध के बीच कूदा अमेरिका : ईरान के परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका की बमबारी

ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने रविवार को ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हवाई हमले करने के लिए अमेरिका की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) का गंभीर उल्लंघन बताया। ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए कड़े शब्दों वाले बयान में अराघची ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य अमेरिका पर शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर आपराधिक व्यवहार करने का आरोप लगाया।

‘संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक सदस्य को चिंतित होना चाहिए’

ईरानी विदेश मंत्री ने एक पोस्ट में कहा, ‘ आज सुबह की घटनाएं अपमानजनक हैं। इसके अनंत परिणाम होंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक सदस्य को इस बेहद खतरनाक, कानूनविरोधी और आपराधिक व्यवहार से चिंतित होना चाहिए।’ वैश्विक समुदाय से इस पर ध्यान देने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वाशिंगटन की ओर से की गई खतरनाक और कानूनविहीन कार्रवाइयों से संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक सदस्य को चिंतित होना चाहिए।

इजराइल की कोशिश ईरान ना बन सके परमाणु देश : इजराइल में Microsoft दफ्तर के पास गिरी ईरान की मिसाइल: कई लोग घायल

‘ अमेरिका हमले के बाद  ईरान से आया बयान ईरान  के पास आत्मरक्षा का अधिकार’

संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत प्रावधानों का हवाला देते हुए अराघची ने यह भी कहा  कि “अगर अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर युद्ध में कूदता है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और यह स्थिति सभी के लिए खतरनाक , ईरान के पास आत्मरक्षा का अधिकार है। वह इसके प्रयोग के लिए स्वतंत्र है। ईरान के पास ऐसे सभी विकल्प सुरक्षित हैं। पोस्ट में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और इसके प्रावधानों के अनुसार जो आत्मरक्षा में वैध प्रतिक्रिया की अनुमति देते हैं, ईरान अपनी संप्रभुता, हित और लोगों की रक्षा के लिए सभी विकल्प सुरक्षित रखता है। यह बयान अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद आया है, जिसमें कल रात तीन प्रमुख ईरानी परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फाहान को निशाना बनाया गया।

इजराइल का ईरान के एटमी रिएक्टर पर हमला : सेकड़ो ईरानियो की मौत शहरो को खाली करने का अलर्ट

Related posts

जेके सीमेंट के बाद अब अडानी ग्रुप यानी बिरला सीमेंट की फेक्ट्री शुरू होगी उज्जैन में

jansamvadexpress

नदीम जावेद पहुंचे उज्जैन : जिला अध्यक्ष के चयन के लिए आज करेंगे कार्यकर्ताओ के साथ मीटिंग

jansamvadexpress

21 सितम्बर को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी की शपथ: साथ में मंत्री भी लेगे शपथ

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token