Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

नलखेड़ा मार्ग पर साइड में खड़े लोडिंग से जा टकराई कार बिजली का खंबा टूटा, बड़ा हादसा टला

कानड़। शनिवार सुबह करीब 11 बजे नलखेड़ा रोड़ आरामशीन के पास एक कार रोड़ पर बिजली के खंबे के पास खड़े लोडिंग टेम्पो से टकरा गई जिसके कारण सीमेंट का बिजली का खंबा टूट कर व्यस्ततम नलखेड़ा रोड़ पर गिर गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार महाराष्ट्र से आ रही एक कार MH15HY3456 नलखेडा माँ बगलामुखी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे |

ओर जाते समय कानड़ में नलखेड़ा जोड़ के समीप रोड़ के पास खड़े लोडिंग वाहन से उक्त कार टकरा गई साथ ही लोडिंग वाहन पास में लगे बिजली के खंबे से जा टकराया जिससे बिजली का खंबा बिजली की केबल सहित व्यस्त मार्ग नलखेड़ा रोड़ पर टूट कर गिर गया। गनीमत रही की बिजली के खुले तार की जगह खंबे पर केबल लगी थी जिससे कार के ऊपर बिजली की केबल गिरने पर बिजली चालू होते हुए भी कोई अनहोनी नहीं हुई। कार में सवार परिवार के सभी सदस्य भी सुरक्षित रहे।

कार चालक के अनुसार किसी बच्चे को बचाने में कार उक्त वाहन से टकरा गई। सुचना मिलने पर विद्युत वितरण कम्पनी के कर्मचारी भी घटना के दौरान मौके पर पहुंचे, जहां पर विद्युत पोल जो छती ग्रस्त हुआ, उसके हरजाने के बात वाहन चालक से की गई। वाहन चालक ने विद्युत वितरण कंपनी को विद्युत पोल का हरजाना देकर, गाड़ी पिकअप वाहन मालिक को भी राशि दी, यही कारण रहा कि मामला थाने तक नहीं पहुंचा, विद्युत पोल गिरने के बाद घंटो बिजली बंद रही, देर शाम को विद्युत लाइट चालू की गई।

Related posts

रायबरेली के सांसद बने रहेंगे राहुल , वायनाड में होगा उपचुनाव

दिल्ली के मुख्यमत्री अरविन्द केजरीवाल की मुश्किलें बड़ी , अब CBI करेगी गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

युग निर्माण कोचिंग का छात्र सर्वेश निकला फर्जी अधिकारी : जयपुर NCB की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार : फर्जी सिल फर्जी दस्तावेज मिले

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment