Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

अरुणाचल के मुख्यमंत्री होंगे पेमा खांडू ,तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ लेंगे , गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल

पेमा खांडू गुरुवार 13 जून को लगातार तीसरी अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। खांडू अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह ईटानगर स्थित दोरजी खांडू कन्वेशन सेंटर में होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ईटानगर पहुंच गए हैं।

बुधवार 12 जून को ईटानगर में हुई बैठक में खांडू को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। मीटिंग में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और तरुण चुघ शामिल थे। इसके बाद खांडू सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल केटी परनायक से मिले थे।

पेमा खांडू 2016 से अरुणाचल के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने नबाम तुकी के इस्तीफे के बाद पहली बार पदभार संभाला था। जब खांडू पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस के साथ थे। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा में शामिल हो गए।

Related posts

कहावत थी ऊपर से आई मौत-सही होती देख भी ले , दिल्ली के एक युवक की अनसोची मौत :वायरल हुआ वीडियो

Jansamvad Express Digital

मेडिकल कंडीशन के आधार पर आप ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत को 7 दिन और बढ़ाने की मांग की

महाकाल लोक फेस 2 के निर्माण के चलते महाकाल मंदिर का अन्नक्षेत्र हुआ बंद अब नए भवन के बनने के बाद होगा शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment