Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में रहने वाले बिहारियों के लिए बिहार महोत्सव का आयोजन : मुख्यमंत्री डॉ यादव और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर होंगे शामिल

इंदौर || मध्यप्रदेश के  इंदौर शहर में  पहली बार बिहार के स्थापना दिवस को मनाए जाने का आयोजन भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा है , भारतीय जनता पार्टी  के द्वारा  इंदौर में हर रहे बिहारियों के लिए बिहार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव बीजेपी ने आयोजित किया है। कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल होंगे।

बता दें कि देश में अलग-अलग शहरों में रह रहें बिहारियों को साधने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत इंदौर में यह आयोजन किया जा रहा है। बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है। जिसे देखते हुए बिहार के निवासियों को साधने के लिए बीजेपी इस तरह के आयोजन कर रही है।

इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय में किए जा रहे बिहार महोत्सव में 3 हजार से अधिक बिहारियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम 4 बजे से यह शुरू होगा जो देर शाम तक चलेगा।कार्यक्रम में बिहार से आकर इंदौर में बस चुके रहवासी भी शामिल होंगे। 22 मार्च 1912 को बिहार बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बना था।

बिहार उत्सव न केवल शिल्पकला का प्रदर्शन है, बल्कि यह उन कलाकारों को सशक्त बनाने का प्रयास भी है, जिन्हें बड़े मंचों पर अपनी कला दिखाने का अवसर कम मिलता है। यह आयोजन बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय कारीगरों के लिए आर्थिक अवसर भी पैदा करता है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, लॉरेंस गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार

एशिया कप के लिए श्री लंका की महिला टीम का एलान : चमारी अथापथु के हाथ टीम की कमान

Jansamvad Express Digital

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संपीड़ित बायोगैस सम्मेलन 2026 के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

Leave a Comment