Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन तेज बारिश के बीच बड़ा हादसा : महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी : दो की मौत बच्ची सहित महिला घायल

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन में शुक्रवार को शाम 6 बजे से शुरू हुई  तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के पास दीवार गिर गई। मलबे में दबने से चार  लोगों के  घायल हो  गए  है । सूचना मिलते ही पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि महाराज वाड़ा स्कूल को रिनोवेट कर महाकाल फेज 2 का काम चल रहा था। यहां शुक्रवार शाम  से बादल छाए थे। शाम 6 बजे बाद तेज पानी गिरा। रात में जिस समय ये हादसा हुआ उस समय भी तेज बारिश हो रही थी।

इसी बीच  दिवार भर भरा कर गिर गई और दिवार में दबने से कई लोग घायल हो गए , दो लोगो की मौत  हो गई  है  मरने वालो में एक युवती और एक युवक शामिल है , जबकि एक बच्लेची और एक महिला गंभीर रूप से घायल है मरने वालो की  अधिकारिक पुष्टि कर दी गई  है | हालकी एक    बच्ची  घायल  है जिसका  उपचार  चरक अस्पताल  में चल रहा था , दोनों को उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है

हादसे की खबर लगने के साथ ही कलेक्टर नीरज कुमार सिंह  एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुच गए

 

दीवार दुर्घटना में घायल शारदा बाई ( उम्र 40)और रूही उम्र (3) को बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर रेफर किया गया है। हादसे में जयसिंह पुरा की फरहीन उम्र 22 साल और शिवशक्ति नगर के श्री अजय पिता ओमनाथ योगी उम्र 27 वर्ष की मृत्यु हुई है।

उज्जैन जनसंपर्क द्वारा जारी सूचि
कलेक्टर ने कहा घायलों को दिया जाएगा बेहतर उपचार 

कलेक्टर  सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तेज बारिश के कारण महाराजवाड़ा स्कूल के पास बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा गिरने से 4 लोगों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसे तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन कर जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है और अन्य 2 लोगों को उपचार के लिए रेफर किया गया है। मृतकों के परिजनों और घायलों को आरबीसी 6(4) के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की मरने वालो की पुष्टि

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उज्जैन  ए के पटेल ने बताया कि दीवार दुर्घटना में घायल ग्राम उज्जैनिया की शारदा बाई ( उम्र 40) और जयसिंहपुरा उज्जैन की रूही उम्र (3) को बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर रेफर किया गया है। हादसे में जयसिंहपुरा की फरहीन उम्र 22 साल और शिवशक्ति नगर के श्री अजय पिता ओमनाथ योगी उम्र 27 वर्ष की मृत्यु हुई है।

 

Related posts

बांग्लादेश के ढाका स्थित  सिद्दिक बाजार में ब्लास्ट :16 की मौत, 100 लोग घायल; बांग्लादेश में एक हफ्ते में तीसरा ब्लास्ट

jansamvadexpress

अगले 2 सालों के अंदर मंगल गृह पर दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप रॉकेट भेजेंगे इलॉन मस्क

jansamvadexpress

आर्मी अफसर से मारपीट और मंगेतर के साथ यौन उत्पीड़न मामले में सरकार ने दिए न्यायिक जाँच के आदेश : हाई कोर्ट के जज की अध्यक्षता में होंगी जाँच

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token