Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बांग्लादेश के ढाका स्थित  सिद्दिक बाजार में ब्लास्ट :16 की मौत, 100 लोग घायल; बांग्लादेश में एक हफ्ते में तीसरा ब्लास्ट

बांग्लादेश के ढाका में मंगलवार को धमाका हुआ। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई। 100 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक धमाका शाम 4 बजे के करीब  पुराने ढाका के सिद्दिक बाजार में हुआ। इस दौरान बाजार में  काफी लोग मौजूद थे। ब्लास्ट की वजह पता नहीं लग सकी है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया है।ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर फायर फाइटर्स को भेजा गया। घायलों को पास के ही ढाका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सिद्सादिक बाजार के बहुमंजिला इमारत में हुआ धमाका
बांग्लादेश के समाचार पत्रों  के मुताबिक, धमाका सिद्दिक बाजार की एक सात मंजिला इमारत में हुआ। दो फ्लोर पूरी तरह से तबाह हो गए। इस बिल्डिंग में घरों की सफाई में काम आने वाली चीजों की दुकानें थी। माना जा रहा है कि किसी कैमिकल में आग लगी और बाद में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। धमाके के बाद मलबा सड़कों पर फैल गया। इसकी चपेट में सड़क पर खड़ी एक बस भी आ गई।

ब्लास्ट से आसपास बनी दूसरी बिल्डिंग के शीशे टूटे
ब्लास्ट इतना तेज था कि इससे सड़क दूसरी तरफ की बिल्डिंग में बने कई ऑफिसों के शीशे टूट गए। सड़क की दूसरी तरफ बने एक बैंक के ऑफिस में काम करने वाले अब्दुर रहमान नाम के व्यक्ति ने बताया कि ब्लास्ट की वजह से पूरी बिल्डिंग के कई शीशे टूट गए। फायर सर्विसेज की डिप्टी डायरेक्टर दीन मोनी ने बताया कि अभी तक ब्लास्ट के कारण की जांच की जा रही है।

बांग्लादेश में  एक हफ्ते में तीसरा ब्लास्ट
ढाका में मंगलवार को हुआ ये ब्लास्ट इस हफ्ते का तीसरा ब्लास्ट है। इससे पहले 5 मार्च को एक साइंस लैब में ब्लास्ट हुआ था जिसमें 3 लोगों की मौत हुई थी, 40 लोग घायल हो गए थे। इसकी वजह एयर कंडीशनर में आई खराबी को बताया गया था।

सोमवार को ढाका के ऑक्सीजन प्लांट में भी ब्लास्ट हो गया था, इसमें पांच लोगों की मौत हुई थी। 30 लोग घायल हो गए थे।

Related posts

लव बर्डस , विदेशी कछुआ हो या अफ्रीकी तोते : अगर पालने का शोक है तो करवाए आज ही रजिस्ट्रेशन

पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाही में तीन आतंकी मार गिराए

सिंहस्थ क्षेत्र जमीन अधिग्रहण मामले में आज किसान और कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page