Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

एशिया कप के लिए श्री लंका की महिला टीम का एलान : चमारी अथापथु के हाथ टीम की कमान

श्रीलंका ने एशिया कप के लिए अपनी महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार एशिया कप 19 जुलाई से श्रीलंका में ही खेला जाना है। पहला मैच नेपाल और यूएई के बीच खेला जाना है। इसी दिन दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका ने बुधवार को टीम की घोषणा की। उसने अपनी टीम की कमान चमारी अथापथु ​​​​​ को सौंपी है।

टीम में अनुभवी तिकड़ी उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया और अनुष्का संजीवनी को श्रीलंका की टी-20 टीम में शामिल किया गया है। इन तीनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में आराम दिया गया था। टीम में रश्मिका सेवंदी और इमेशा दुलानी की जोड़ी को भी शामिल किया गया है। वहीं अनुभवी स्पिनर ओशादी रणसिंघे और विकेटकीपर-बल्लेबाज कौशिनी नुथ्यांगना को भी टीम में जगह नहीं मिली है। बाएं हाथ की स्पिनर शशिनी गिम्हानी सबसे युवा सदस्य हैं, जो इस साल के अंत में 16 साल की हो जाएंगी।

श्रीलंका की टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, इनोशी प्रियदर्शनी, काव्या कविंदी, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी, अमा कंचना

Related posts

फिल्म बेबी जान के कलाकार पहुंचे महाकाल मंदिर : भस्म आरती में शामिल हुए वरुण धवन

Jansamvad Express Digital

भोपाल-  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्वदेशी मेले का शुभारंभ

मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के आव्हान पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

Leave a Comment