Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कर्नाटक के फार्मूले पर काम कर रही कांग्रेस , मध्यप्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार का दिया स्लोगन , घोटालो का पोस्टर किया जारी

भोपाल |  चुनावी साल की शुरुवात होने के साथ ही कांग्रेस भाजपा की राजनीति में गर्माहट शुरू हो गई है ,  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सामने आते ही कांग्रेस भी नेक्स्ट मोड में आ गई है। PCC चीफ कमलनाथ ने शुक्रवार को शिवराज सरकार पर 18 साल के कार्यकाल में 225 घोटालों को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए बुकलेट जारी की।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ ने कहा, ‘प्रदेश की पहचान प्रचार, अत्याचार और भ्रष्टाचार से हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज अब ठगराज हो गए हैं। शिवराज के 50 प्रतिशत कमीशन राज ने एमपी को घोटालों का प्रदेश बना दिया। घोटालों पर घोटाला, मामा ने जनता को धो डाला। ये भगवान को भी धोखा देते हैं। ये इंसान को छोड़ देंगे, ये उम्मीद नहीं करनी चाहिए। वह दिन दूर नहीं, जब आप गूगल पर घोटाला सर्च करेंगे तो शिवराज जी की तस्वीर आ जाएगी।’

इन कथित घोटालों की जांच कराने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा, ‘अब कमलनाथ 2018 के नहीं, 2023 के मॉडल है। कांग्रेस आज शिवराज सिंह चौहान के 18 साल की घोटाला शीट जारी कर रही है। शिवराज सरकार के घोटाले की पोल खोलने वाले अभियान से जुड़ने के लिए 9593-420-420 पर मिस्ड कॉल करें।’

कमलनाथ की पीसी के तुरंत बाद बीजेपी भी एक्शन में आ गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ को करप्शन नाथ बताते हुए कई आरोप लगाए।

Related posts

भिलाई के दान दाता की पालकी में विराजेंगे महाकाल: सवारी के लिए नयी चांदी की पालकी तैयार:14 जुलाई को श्रावण मास की पहली सवारी 

Jansamvad Express Digital

गौतम अडाणी और सागरअडाणी पर अमेरिका कोर्ट से गिरफ़्तारी वारंट जारी : रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप

Jansamvad Express Digital

कानड़ नगर के शिव पहाड़ी पर चल रही संगीतमय श्री मदभागवत कथा

Leave a Comment