Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्य

भोरासा नगर में सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी बैठे हड़ताल पर

भौरासा निप्र,,,,संयुक्त सहकारी समिति (अपेक्स) कर्मचारी महासंघ के आवाह्न पर भौरासा क्षेत्र की चार सेवा सहकारी समिति के सैकड़ों कर्मचारी अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर बैठे हैं संघ के देवास जिला अध्यक्ष जवालसिंह ठाकुर व संघ तहसील अध्यक्ष बहादुरसिंह भाटी ने बताया कि समिति में कार्य करने वाले प्रभारी, समिति प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, लेखापाल लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, विक्रेता, भ्रत्य, चौकीदार सभी कर्मचारियों के द्वारा अपने वेतन की वृद्धि के अलावा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में समिति सहायकों से 60 प्रतिशत पद पर हो रही भर्ती,पदोन्नति शीघ्र बिना किसी देरी शुरू करने के आदेश दिए जाए वर्तमान में संस्थाएं शासन की जन हितेषी नीतियों के कारण घाटे में चली गई है इसलिए वर्तमान हेतु फंड शासन उपलब्ध कराए | ठाकुर ने बताया कि समिति के समस्त कर्मचारी समस्त प्रकार का ऋण वितरण वसूली, खाद, बीज वितरण, फसल बीमा एवं उचित मूल्य दुकानों पर खाद्यान्न वितरण कार्य किया जाता है । हड़ताल पर देवास जिला अध्यक्ष जवालसिंह ठाकुर, संघ के तहसील अध्यक्ष बहादुरसिंह भाटी, संस्था कर्मचारी तेजसिंह राजपूत, आनंद बोरवाल, मनोहर यादव, जितेनसिंह चांदना, करणसिंह यादव, मुकेश मालवीय, पवन यादव, पंकज भोंदीया, राहुल यादव, अर्पण पुरी, हिम्मतसिंह, भगवानसिंह यादव,अमित कश्यप आदि सदस्य गण उपस्थित थे वही आज इसी अवसर पर जिला अध्यक्ष व संघ के तहसील अध्यक्ष के द्वारा भोरासा में शाखा अध्यक्ष राकेशसिंह बेस, उपाध्यक्ष के पद पर तेजसिंह राजपूत को सचिव के पद पर जितेंद्रसिंह चादना को नियुक्त किया गया है ।

Related posts

मध्य प्रदेश के चार संभाग के 10 जिलों में लू को लेकर अलर्ट

Jansamvad Express Digital

साउथ कोरिया के मशहूर अभिनेता lee sun kyun का निधन

Jansamvad Express Digital

 उज्जैन- दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment