Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

प्रत्याशी बनने के साथ ही विरोध होने लगा शुरू , घट्टिया में गुंडा नहीं जनसेवक चाहिए के नारे लगे

उज्जैन | मध्यप्रदेश में संभवत अक्टूम्बर माह में चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता लगा सकता है और ऐसे में प्रदेश के दोनों बड़े राजनेतिक दल कांग्रेस भाजपा ने अपनेप्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है , भाजपा ने तो अपने 39  प्रत्याशियों की पहली सूचि भी जारी कर दी है जबकि कांग्रेस भी जल्द सिटिंग विधायको को पुन रिपीट करते हुए एक बड़ी सूचि जारी कर सकती है |

राजनेतिक दलों में दावेदार जरुर अनेक होते है लेकिन प्रत्याशी एक को ही बनाया जाता है बाकी को पार्टी मनाने का काम करती है , इस बिच विरोध ही देखने को मिलता है इधर इस की शुरूवात भाजपा में हो चुकी है , भाजपा ने जिन 39 प्रत्याशियों की सूचि जारी की है उसमे उज्जैन जिले की सात में से दो विधानसभा क्षेत्र की टिकिट भी घोषित कर दी है जिसमे तराना और घट्टिया शामिल है |

भाजपा ने घट्टिया से पूर्व विधायक सतीश मालवीय को यह से अपना प्रत्याशी घोषित किया है जबकि कांग्रेस से वर्तमान में यह रामलाल मालवीय विधायक है और इस बार भी कांग्रेस रामलाल को ही प्रत्याशी बनाएगी }

भाजपा की टिकिट वितरण की सूचि जारी होने के बाद घट्टिया के भाजपा प्रत्याशी के पुतले जलाए गए है सोशल मिडिया पर एक विडिओ सामने आया है जिसमे कुछ लोगो के द्वारा भाजपा के प्रत्याशी का विरोध करते हुए नारे लगाए है की गुंडा नहीं जनसेवक चाहिए |

   दरअसल श्री महाकाल लोक जागरण मंच के नाम से एक संस्था है जिसके बेनर तले ही ये विरोध प्रदर्शन किया गया , विरोध करने वाले घट्टिया बस स्टेशन के बाहर हाथो में तख्तिय लेकर खड़े नजर आ रहे है , जिस पर लिखा हुआ है की गुंडा नहीं जनसेवक चाहिए |

दरअसल विरोध करने वालो का इशारा भाजपा के द्वारा घोषित किये गए अपने घट्टिया प्रत्याशी की और है |

Related posts

विक्रमोत्सव 2025 :एक महत्वपूर्ण वैचारिक समागम , मुख्यमंत्री डॉ यादव और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश होंगे शामिल

शाह के बाद देवड़ा का विवादित बयान : देवड़ा ने बाद में बयान से लिया यू -टर्न

 वॉशिंगटन में G7 खनिज मंत्रिस्तरीय बैठक, अश्विनी वैष्णव होंगे शामिल

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page