Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

 कुल्लू की सैंज घाटी का जीवा गांव भूस्खलन से तबाह, ग्रामीणों ने एनएचपीसी पर जताया रोष

  • सैंज घाटी की ग्राम पंचायत रैला के  जीबा,मोभा,शुलगा, धल्यारु ग्रा गाँव में मंडरा रही खतरे की घँटी

कुल्लू :कुल्लू जिला की सैंज घाटी की रैला पंचायत के जीवा गांव में भारी भूस्खलन से कई घर जमींदोज हो गए हैं, जबकि दर्जनों मकान दरारों के कारण असुरक्षित हो गए हैं। तीन घर पूरी तरह ढह चुके हैं और सैकड़ों परिवार खतरे के साए में जी रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनएचपीसी द्वारा पावर प्रोजेक्ट की टनल निर्माण और मलबा डंपिंग से स्थिति बिगड़ी है। स्थानीय प्रभावितों का कहना है कि टनल से रिसाव और ब्लास्टिंग के चलते गांव में लगातार दरारें पड़ीं और अब भारी बारिश से कई मकान टूट गए हैं।

गांव की महिला हिना शर्मा और निवासी प्रवीण शर्मा व यज्ञा देव शर्मा ने प्रशासन व सरकार से तुरंत मुआवजा और विस्थापन की व्यवस्था करने की मांग की है।  इधर रैला पंचायत की दो इकाइयों की करीब 5,000 आबादी पिछले तीन माह से सड़क बंद होने के कारण राशन के लिए तरस रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से एयरड्रॉप के जरिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने की अपील की है।

 

 

 

 

Related posts

उज्जैन- श्री महाकाल की नगरी अवंतिका में विदेशी पक्षियों का डेरा

Jansamvad Express Digital

आज से तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर अमित शाह

Jansamvad Express Digital

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरो को निकालने के प्रयास अब भी जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment