Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में जल्द चुनाव की तारीखों का होगा एलान : आज चुनाव आयोग की टीम जम्मू कश्मीर में

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग आज से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेगा। प्रतिनिधिमंडल आज (8 अगस्त) श्रीनगर पहुंचेगा। सुबह 11:15 बजे इलेक्शन कमीशन की क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों के साथ मीटिंग होगी। उसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक होगी। 9 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे इलेक्शन कमीशन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

इसी साल जून में चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा समेत जम्मू कश्मीर में वोटर लिस्ट अपडेट करने के आदेश जारी किए थे। इस काम को पूरा करने के लिए 20 अगस्त तक की डेडलाइन दी गई थी।

दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र शासित प्रदेश में 30 सितंबर 2024 तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा भी जल्द वापस दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर, 2023 में चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि सितंबर, 2024 तक हर हाल में जम्मू-कश्मीर में चुनाव करा लिए जाएं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि 30 सितंबर से पहले जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो जाएंगे।

जम्मू कश्मीर में  2 प्रमुख पार्टियों का चुनाव से अलग रहने का फैसला

प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियों नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं- उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने खुद को चुनाव से अलग रखने की बात कही है। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि केंद्र ने विधानसभा से कानून और व्यवस्था संबंधी तमाम अधिकार उपराज्यपाल को सौंप दिए हैं। जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी जोर पकड़ चुकी है।

Related posts

मजदूरो को निकालने की मार्क ड्रिल हुई पर अभी रियल सीन बाकी

Jansamvad Express Digital

ED RAIDS -झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्रालय के इंजीनियर के ठिकानो पर ED की कार्यवाही

Jansamvad Express Digital

पीएम मोदी असम में 18,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment