Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

बीच बाजार युवक की हत्या : हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर पीछे से आकर तीन लोगो ने चाक़ू से हमला कर हत्या की

उज्जैन | जिले के नागदा तहसील के जवाहर मार्ग स्थित किरण टाकिज के पास गुरुवार को तीन लोगो ने  महेश वर्मा नामक युवक की चाकु से हमला कर हत्या कर दी मृतक  महेश पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह जेल में बंद था हालही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था और आज गुरुवार को उस पर अज्ञात लोगो ने हमाला कर हत्या कर दी , नागदा थाना पुलिस उक्त मामले में जाँच कर आरोपियों की तलाश कर रही है|

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह चाय की दुकान पर महेश नाम के युवक का एक लड़के से विवाद हुआ था। उसने उस लड़के को थप्पड़ मारा था। इसी का बदला लेने के लिए महेश की हत्या कर दी गई। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि दो लोगों को राउंडअप किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related posts

आज से इंदौर की बैंको में बदले जा सकेंगे 2000 रु के नोट

jansamvadexpress

सीएम डॉ मोहन यादव आज आएँगे उज्जैन : स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

jansamvadexpress

TMC सांसद महुआ मोइत्रा मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token